4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवनारायण लक्खी मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Devnarayan Lakkhi Fair in dausa: निहालपुरा-अचलपुरा देवनारायण मंदिर में देवनारायण जयंती के उपलक्ष में लक्खी मेले का आयोजन
2 min read
Google source verification
देवनारायण लक्खी मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

देवनारायण लक्खी मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सिकंदरा. निहालपुरा-अचलपुरा देवनारायण मंदिर में देवनारायण जयंती के उपलक्ष में लक्खी मेले का आयोजन हुआ। मेले में छोकरवाड़ा, खानपुर, भंडारी सहित अलग-अलग गांव से पहुंचे पदयात्रियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालु डीजे की धुनों पर नाचते-गाते देवनारायण मंदिर पहुंचे। जहां पर देवनारायण भगवान के परिक्रमा कर ढोक लगाकर मनौती मांगी। मंदिर समिति की ओर से पदयात्रियों का तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Devnarayan Lakkhi Fair in dausa

इस मौके पर पद दंगल में गायन मंडलियों के कलाकारों ने धार्मिक रचनाओं की प्रस्तुति दी। मेले में बांदीकुई विधायक गजराज खटाना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़, पंचायत समिति सदस्य सुल्तान बैरवा ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। विधायक गजराज खटाना ने कहा कि देवनारायण व रामदेव मंदिर निहालपुरा अचलपुरा सामाजिक सौहार्द और भाईचारे प्रतीक हैं। उन्होंने समाज के लोगों को युवा वर्ग को शिक्षा पर जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है।

मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण फौजी, प्रहलाद झींझण, सेवानिवृत्त उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह छावड़ी, राधाकिशन बागी, मोहरसिंह टोरडा, नरसी डोई, रमेशगुर्जर बुड़ली, राजेंद्रसिंह लाखनपुर, शिवचरण झील, भोलासिंह छोकरवाड़ा, रामसिंह कबाड़ी, हेतराम गुर्जर, सीताराम छोकरवाड़ा आदि मौजूद थे।

Devnarayan Lakkhi Fair in dausa

भगवान देवनारायण की निकाली शोभायात्रा


कालोता. भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव पर कालोता में शनिवार को देव महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। पहाड़ के ऊपर स्थित देव महाराज के मंदिर से संत बालकदास ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया श्रद्धालु नाचते गाते आगे बढ़ रहे थी। शोभायात्रा कालोता पूरे गांव में होते हुए बैंड बाजे के साथ खोरा कला होते हुए वापिस शाम को देव महाराज मंदिर पहुंची। बाद में प्रसादी वितरण की गई इस मौके पर अनंतराम गुर्जर रामप्रसाद डीलर, दिनेश चेची, सुरज्ञान गुर्जर, जगदीश गुर्जर, रामजीलाल, सुशील गुर्जर, हनुमान, दीपू, धर्मसिंह, मांगीलाल डोई, हरपालसिंह आदि मौजूद थे।

Devnarayan Lakkhi Fair in dausa