4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आन्दोलन को सफल बनाने पर चर्चा

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित  
2 min read
Google source verification
Discussion on making the movement successful

आन्दोलन को सफल बनाने पर चर्चा

बांदीकुई.

यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को नगरपालिका सभागार में सियाराम रलावता की अध्यक्षता व लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में हुई। इसमें 17 जुलाई को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले भारत बचाओ जन आन्दोलन को सफल बनाए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में अराजकता का माहौल बना हुआ है। भाजपा लोकतंत्र के हितों पर कुठाराघात कर रही है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से भारत बचाओ अभियान शुरू किया गया है। इसमें विधानसभा स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य का युवा भाजपा सरकार से बढ़ती बेरोजगारी को लेकर जवाब मांग रहा है। सरकार की ओर से 15 लाख नौकरियां दिए जाने का सपना बेरोजगारों का अधूरा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए।
इस मौके पर आईटी सैल जिला संयोजक नरेन्द्र बैंसला, गिरीश शर्मा, नीरज गोयल, दुर्गाशंकर उदाला, हनुमान भाण्डेड़ा, हीरालाल चौधरी, सत्यप्रकाश खटाना, धारासिंह रलावता, मुकेश माल, जगदीश धपावन, विश्राम प्रजापत, राघवेन्द्र पंंवार, पवन भजाक, जीतू माल, राजवीरसिंह, भवानी जौपाड़ा, अनिल पोषवाल अनिल खटाना, अमरङ्क्षसह म्हाणा, भागचंद, धर्मेन्द्र मीणा, रत्तीराम छाबड़ी एंव अशोक प्रजापत ने भी विचार व्यक्त किए।


महुवा . विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की बैठक हिण्डौन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नितेश पालोदा की अध्यक्षता में हुई।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख अजीतसिंह महुवा व लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह गुर्जर ने युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे भारत बचाओ आंदोलन के तहत 17 जुलाई को दौसा में होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया। इसमें युवा कांग्रेस के अधिक से अधिक कार्यकर्ता
भाग लेंगे।
इस मौके पर भवानीसिंह, विक्रम सांथा, बलराम पाखर, अशोक भंडपुरा, लोकेश पीपलखेड़ा, मुंशी खावदा, पिंकी साहू, हरेंद्र भापुर, लोकेश जींद, पुनीत ताम्बी, दशरथ पीपलखेड़ा, पदम सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

किसान हितों के लिए संघर्ष करें
लालसोट. भारतीय किसान संघ तहसील इकाई की बैठक धर्मराज मीना की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करें। किसानों को जैविक खेती अपनाने व गांव-गांव में संगठन के विस्तार पर भी बल दिया।