5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिकारियों के नहीं आने पर भड़के जनप्रतिनिधि

लालसोट पंचायत समिति की साधारण सभा
2 min read
Google source verification
do-not-panic-when-officers-arrive

अधिकारियों के नहीं आने पर भड़के जनप्रतिनिधि

लालसोट.

पंचायत समिति की साधारण सभा में अधिकारियों के नहीं आने पर जनप्रतिनिधि भड़क गए। सदस्यों व सरपंचो ने कहा कि अधिकारियों के बिना बैठक करना बेकार है। समस्याओं का निस्तारण कैसे सम्भव हो सकेगा। सरपंचों ने बैठक का बहिष्कार करने की चेतावनी दी, लेकिन जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी के पहुंचने पर बैठक जारी रही।
बुधवार को प्रधान रामकली मीना की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। इसमें पहले तो कोरम के अभाव से एक-डेढ़ घण्टा विलम्ब हुआ। बाद में जलदाय विभाग के अभियंता तथा रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक के नहीं पहुंचने पर सरपंच व सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गांवों में पेयजल व्यवस्था खराब है। उनका हल करने का आश्वासन गत बैठक में दिया था, लेकिन टैंकरो की व्यवस्था भी नहीं की गई। कई सरपंचों ने स्वयं के स्तर से टैंकरों से पेयजल व्यवस्था की थी, लेकिन जलदाय विभाग ने ध्यान नहीं दिया।
सदस्यों ने कहा कि गांवों में राशनिंग व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है। कोई सुनने वाला नहीं है। इस पर प्रधान एवं विकास अधिकारी हरकेश मीना ने आश्वासन दिया कि इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कलक्टर को अवगत कराया जाएगा।
बिजली व्यवस्था पर दौलतपुरा सरपंच रामलाल मीना, सदस्य चिरंजीलाल त्रिवेदी ने कहा कि लाइनमैन गांवों में ध्यान नहीं देते है। बिजली की आपूर्ति दिन में भी की जाए। सरपंच केएल मीना ने कहा कि जनता जल योजना के लिए अलग से बिजली दी जाए। शिवसिंहपुरा सरपंच हरकेश मीना ने कहा कि तलावगांव में दो फीडर बनाए जाए तथा किसानों के ट्रांसफॉर्मर जलने पर उन्हें समय पर बदला जाए। शिवसिंहपुरा पावर हाउस पर कनिष्ठ अभियन्ता को मुख्यालय पर बैठने के लिए पाबन्द किया जाए।
मण्डावरी सरपंच रामबिलास मीना ने कहा कि छावा ग्राम के फीडर को दो भागों में बांटा जाए। इस पर अधिशासी अभियन्ता यशपाल सिंह सिकरवाल ने जनप्रतिनिधियों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि किसानों के खराब ट्रांसफॉर्मर को सम्बन्धित ठेकेदार ही लेकर जाएगा तथा वही पुन: लगाएगा। अगर किसी प्रकार की अनियमितता बरती जा रही है तो उन्हें अवगत कराएं। सरपंचों ने खराब मीटर बदलवाने की भी मांग रखी। मण्डावरी कस्बे की सफाई व्यवस्था के लिए पंचायत समिति से साधन की मांग भी की।

सीईओ ने सुनी शिकायतें
बैठक में जिला परिषद सीईओ राजेन्द्रप्रसाद चतुर्वेदी ने भी जनप्रतिनिधियों की शिकायतें सुनी। उन्होंने जलदाय विभाग एवं रसद विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आश्वासन दिया कि समस्याओं का हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को पट्टा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। गांवों के लोगों को नियमानुसार भूमि के पट्टे जारी करने की तैयारी शुरू की जाए। उन्होंने कहा लालसोट पंचायत समिति जिले में विभिन्न योजनाओं में पिछड़ रही है। इसलिए योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। बैठक में बिजली निगम के सहायक अभियन्ता सीएल सैनी, रामनिवास मीना, कनिष्ठ अभियन्ता रामनरेश मीना, कृषि मण्डी सचिव बीएल मीना, कृषि सहायक अधिकारी राजेन्द्र शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता बीएल मीना, समाज कल्याण सहायक अधिकारी मोनिका नकवाल, उपप्रधान किशन मीना आदि थे।(नि.सं.)