5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंगनबाड़ी कार्मिकों के हितों पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं-शर्मा

आंगनबाड़ी एवं आशा सहयोगनी संघ का अधिवेशन आयोजित
2 min read
Google source verification
आंगनबाड़ी संघ

आंगनबाड़ी कार्मिकों के हितों पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं-शर्मा

बांदीकुई. दौसा जिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को तहसील स्तरीय आंगनबाड़ी एवं आशा सहयोगनी संघ का अधिवेशन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष उमेशकुमार शर्मा ने कहा कि देश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण साथिन एवं आशा-सहयोगनियों को नाम मात्र का मानदेय दिया जा रहा है। जबकि इन कार्मिकों से सरकारी कर्मचारियों से अधिक काम कराया जा रहा है। ऐसे में अब इन कार्मिकों पर हो रहे कुठाराघात को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संगठन एवं सरकार के बीच मांगों को लेकर सहमति भी बन गई, लेकिन अभी तक आदेशों की क्रियान्विति नहीं की जा रही है। ऐसे में अब कार्मिकों को आन्दोलन के फिर से तैयार होना पड़ेगा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष पूजा चौधरी ने कहा कि संगठन ओर से आन्दोलन कर सरकार को समय-समय पर चेताया जाता है, लेकिन महंगाई के आगे यह मानदेय ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि 18 हजार रुपए मानदेय करने सहित 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कार्मिक एकजुट हो जाएं। जिला महामंत्री सुशीला शर्मा ने कहा कि आगामी 10 जुलाई को जिला कलक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इ

सके बाद आन्दोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। आशा सहयोगनी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष माया शर्मा ने कहा कि आशा-सहयोगनियों को 50 फीसदी एएनएम, सुपरवाइजर के पदों पर पदोन्नति दी जाए। कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर विभागीय कार्मिक का लाभ देते हुए नियुक्ति दी जाए। जिला महामंत्री सुमन शर्मा, जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ प्रदेश मंत्री कैलाश चौधरी, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला संगठन मंत्री आशा शर्मा, ग्राम साथिन आशा शर्मा, हेमलता राव, नगीना शर्मा, मनीषा शर्मा, मंजू चौहान एवं मंजू शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

पद दंगल का भण्डारे के साथ हुआ समापन


लालसोट. नई मण्डी परिसर में रविवार शाम दो दिवसीय पद दंगल कार्यक्रम का समापन महाप्रसादी के साथ हुआ। ग्रेन मर्चेण्ट एसोसिएशन, मुनीम संघ एवं पल्लेदार मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में पद दंगल में किशनुपरा, अट्टा बिजौरी एवं नन्देरा की गायक मण्डलियों ने धार्मिक, पौराणिक एवं सामाजिक कथाओं को गायन के रूप में शानदार चित्रण किया। सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पद दंगल का लुत्फ उठाया। इस दौरान पल्लेदार मजदूर संघ के अध्यक्ष छीतरमल सैनी, मुनीम संघ अध्यक्ष रामराज, ग्रेन मर्चेण्ट एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीशप्रसाद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। भण्डारे में लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसादी पाई। (नि.सं.)