
जिम्मेदारी से निभाएं दायित्व, सामाजिक कार्य भी करें
दौसा. जिले में जन्मे एवं कार्यरत तथा जुड़ाव रखने वाले चिकित्सकों की मेडिको मीट प्रयास 2019 का आयोजन संत सुन्दरदास स्मारक पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पीएमओ डॉ. महेश शर्मा, अध्यक्षता आईएमए दौसा अध्यक्ष डॉ. संतोष वाष्र्णेय, विशिष्ट अतिथि अरिसदा दौसा अध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. देवेन्द्र मदान, डॉ. मोहनलाल मीना आदि थे।
Doctors attending medico meat
संयोजक डॉ. नितिन आमेरिया ने बताया कि वक्ताओं ने चिकित्सकीय कार्य के साथ सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभाने का आह्वान किया। साथ ही अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए प्रोफेशन की गरिमा बनाने को कहा। कार्यक्रम में आपस में सम्पर्क स्थापित रखने व एकजुट रहने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ ओपी बंसल, डॉ. केएस बोहरा, डॉ. केसी शर्मा, डॉ. किरण नारंग, डॉ. आरडी मीना, डॉ. दिनेश मीना, डॉ. विनोद मीना, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. डीएन शर्मा, डॉ. बत्तीलाल, डॉ. नरेन्द्र अटोलिया, डॉ. सुनील कट्टा सहित चिकित्सा में अध्ययनरत छात्र भी मौजूद रहे।
Doctors attending medico meat
मध्यावधि अवकाश के बीच 31 अक्टूबर को स्कूल खोलने के आदेश
दौसा. सरकारी विद्यालयों में 2 नवम्बर तक चल रहे मध्यावधि अवकाश के बीच &1 अक्टूबर को स्कूल खोलने के आदेशों ने शिक्षकों में हलचल मचा दी है। आदेश जारी होते ही शिक्षकों ने गृहक्षेत्र में ही उपस्थिति देने की अनुमति देने की मांग की। इस पर शिक्षा निदेशालय ने मांग मानते हुए शिक्षकों को निकटतम विद्यालय में उपस्थिति देने की अनुमति दे दी।
दरअसल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस तथा इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाईजानी है। इसके मद्देनजर सरकार ने कार्यक्रम सम्पादित करने के लिए सुबह 9 से 11 के बीच विद्यालयों को खोलने के आदेश दिए हैं। निदेशालय से जारी आदेश में एकता दौड़, प्रभात फेरी, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी आदि गतिविधियां आयोजित करने व एकता शपथ दिलाने को कहा गया है। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को लेकर विशेष असेंबली का आयोजन होगा।
निदेशक ने शिक्षकों को निकटतम स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति देते हुए संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि दूरस्थ निवास करने पर उन्हें अपने स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। कार्यक्रमों के विजेताओं को आगामी बालसभा में पुरस्कृत किया जाएगा।
इधर, आरपीएससी शिक्षक फोरम के जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना ने कहा कि योग दिवस की तर्ज पर अपने गृह क्षेत्र के विद्यालय में उपस्थिति देकर कार्यक्रम में शामिल होने की व्यवस्था करने की सरकार से मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस पर जिलाध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या, कैलाश शर्मा, घनश्याम चौबदार, कमल बिगास, महेंद्र जीरोता, अवधेश तिवाड़ी सहित अन्य पदाधिकारियों ने निदेशालय का आभार जताया।
Published on:
29 Oct 2019 08:26 am
