scriptलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पत्नी डॉ. अमिता पहुंची बालाजी, दरबार में टेका मत्था | Dr. Amita, the wife of Lok Sabha Speaker Om Birla, reached Balaji, off | Patrika News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पत्नी डॉ. अमिता पहुंची बालाजी, दरबार में टेका मत्था

locationदौसाPublished: Jul 24, 2021 09:54:19 am

Submitted by:

Rajendra Jain

dausa देश में अमन-चैन की कामना की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पत्नी डॉ. अमिता पहुंची बालाजी, दरबार में टेका मत्था

मेहंदीपुर बालाजी . लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पत्नी डॉ. अमिता का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

दौसा . लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पत्नी डॉ. अमिता बिरला अपने परिजनों के साथ मेहंदीपुर बालाजी पहुंची। जहां बालाजी महाराज के दरबार में मत्था टेक विशेष पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश में खुशहाली एवं कोरोना महामारी के सम्पूर्ण खात्मे की कामना की। पंडितों ने चोले का टीका लगाया व स्वागत कर प्रसादी व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट की। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अमिता ने कहा कि बालाजी महाराज के दर्शनों से सुख-शान्ति मिलती है। बालाजी महाराज से देश व प्रदेश में सुख शांति व अमन चैन की प्रार्थना की है। इससे पूर्व एक धर्मशाला में गहनौली सरपंच रूपसिहं सैनी ने सम्मान स्वरूप डॉ. अमिता को चांदी का मुकुट पहनाया तथा भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सिकराय विजेन्द्र मीना ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री लाखन सिंह पांचोली, कमल सैनी बालाजी, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष विजेन्द्रसिंह मीना, रौत हडिय़ा के पूर्व सरपंच भौंरीलाल, राजाराम सैनी, चौथीराम सैनी, ओमप्रकाश सैनी सहित कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन बाबूलाल सैनी आदि मौजूद थे।
प्रधानाध्यापिका तलब
दौसा . मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढिगारिया, बनियाना एवं राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय मलारना का निरीक्षण किया। शर्मा ने स्माइल 3.0 एवं विद्यालय संबंधी समस्त रेकॉर्ड का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बालिका विद्यालय मलारना में एक महिला कर्मचारी के 15 जुलाई से रामकरण जोशी हॉस्पिटल दौसा में कोविड कार्य के लिए प्रतिनियुक्त पाया गया। शर्मा ने कार्मिक के बारे में प्रधानाध्यापिका से जानकारी चाही। इस पर प्रधानाध्यापिक ने दूरभाष पर कार्मिक से वार्ता की तो उसने दिल्ली में होना बताया। इस पर सीडीईओ ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापिका को समस्त रेकॉर्ड लेकर 28 जुलाई को कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा कालूराम मीणा भी साथ रहे।
कोलीवाड़ा, आभानेरी व जोध्या को मिली पशु चिकित्सालय की सौगात

लालसोट. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा एवं उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना के प्रयासों से कोलीवाड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय के पशु उप स्वास्थ्य केंद्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया है। पशुपालन विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ वीरेंद्र सिंह ने स्वीकृति जारी कर आदेश जारी किए हैं। पूर्व सरपंच कैलाशप्रसाद मीना, विश्राम मीना, गोपीलाल महावर, बद्रीप्रसाद महावर, अर्जुनलाल मीना एवं औंकारमल मीना ने बताया कि इससे क्षेत्र के हजारों पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी। पशुओं को समय पर उचित उपचार मिलेगा। ग्रामीणों ने उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना का स्वागत किया। (नि.प्र.)
बांदीकुई . ग्राम पंचायत आभानेरी को पशु चिकित्सालय की सौगात मिली है। इससे पहले इसी बजट सत्र में आभानेरी गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सीएचसी में क्रमोन्नत किया गया था। इससे आसपास के दर्जनों गांव व ढाणियों के लोगों को उपचार के लिए दूरदराज ना जाना पड़ेगा। पशु चिकित्सालय से हजारों पशुपालकों को अपने मवेशियों के उपचार के लिए बडी़ राहत मिलेगी। अब वे अपनी ग्रामपंचायत में ही पशुओं के उपचार का लाभ ले सकेंगे। ग्रामीणों ने विधायक जीआर खटाना का स्वागत किया। (ग्रामीण/ए.सं.)
गीजगढ़. ग्राम पंचायत गढ़ोरा के जोध्या गांव में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो का व्यवसाय पशुपालन अधिक होने से लोगो को पशुओं के बीमार होने पर ग्रामीणों को परेशानी होती थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने मंत्री ममता भूपेश से पशु उपकेंद्र को क्रमोन्नत की मांग की थी। ग्रामीणों ने महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश का स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो