5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Drinking water problem in school, villagers demonstrated: बस्ते के बोझ के साथ घरों से पानी की बोतल भरकर लानी पड़ती है।
2 min read
Google source verification
स्कूल में पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

स्कूल में पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बसवा. कस्बे के समीप राजकिय प्राथमिक विद्यालय महताणी में पेयजल समस्या को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण कजोड़ गुर्जर ने बताया कि विद्यालय में 34 ब'चे अध्ययनरत हैं। इसके अलावा विद्यालय में ही आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित होने से इसमें करीब 20 ब'चे पढ़ाई करते हैं। विद्यालय में करीब तीन वर्ष से पानी का संकट है। इसके चलते कई लोगों ने तो अपने ब'चों को विद्यालय भेजना बंद कर दिया। ब'चों को बस्ते के बोझ के साथ घरों से पानी की बोतल भरकर लानी पड़ती है।

drinking Water problem in school, villagers demonstrated

पोषाहार बनाने के लिए भी करीब दो किलोमिटर दूर से पानी लाना पड़ता है। धर्मसिंह गुर्जर ने बताया कि जलदाय विभाग ने करीब डेढ़ वर्ष पहले विद्यालय में बोरवैल लगाया था, लेकिन उसमें आज तक मोटर व पाइप नहीं डाले। इस कारण ब'चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बद्रीप्रसाद गुर्जर, सुबुद्धि, खिलाड़ी गुर्जर, घनश्याम, सुनील, पायलेट, नादान गुर्जर, ममता, छोटी देवी, मौसमी भोती, तोफली आदि मौजूद थे। प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि बोरवैल को चालू कराने के लिए कई बार जलदाय कविभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया , लेकिन वे बजट नहीं होने का बहाना बनाकर इतिश्री कर लेते हैं।

Drinking water problem in school, villagers demonstrated

धरने की अनुमति नहीं मिली तो दिया ज्ञापन, भारतीय किसान संघ

दौसा. भारतीय किसान संघ को विद्युत निगम काया्रलय के बाहर धरने की प्रशासनिक अनुमति नहीं मिली तो अधीक्षण अभियंता को मांगों का ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में रिडिंग के अनुसार बिल नहीं देकर मनमर्जी से बिल भेजने, सिकराय खण्ड में राशि जमा कराने के बाद भी मीटर नहीं बदलने, कृषि कनेक्शनों में दी जा रही अनुदान राशि को बिल में समायोजित करने सहित अन्य मांगों से अवगत कराया। इस दौरान शिवराम झेरा, कन्हैयाराम बोहरा, रमेशचंद शर्मा, रामजीलाल शर्मासहित अन्य मौजूद थे।

Drinking water problem in school, villagers demonstrated