4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेजों में मचेगा चुनावी घमासान, 27 को मतदान व 28 को परिणाम

Election in government colleges: 17 हजार से अधिक वोटर, सर्वाधिक छात्र दौसा कला कॉलेज में
2 min read
Google source verification
dausa pg college

कॉलेजों में मचेगा चुनावी घमासान, 27 को मतदान व 28 को परिणाम

दौसा. छात्रसंघ चुनावों की घोषणा के साथ ही महाविद्यालय परिसरों में माहौल बनने लगा है। चुनावी मैदान में ताल ठोकने के इ'छुक छात्रों ने साथियों से चर्चा कर तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 9 सरकारी कॉलेज में चुनावी घमासान मचेगा। सबसे बड़ा कॉलेज राजकीय कला महाविद्यालय दौसा है। यहां करीब 7 हजार मतदाता हैं। इसके अलावा अन्य कॉलेजों में भी रोचक मुकाबला देखने को मिलता है।

Election in government colleges


राÓय सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त को मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। 20 को सुबह आपत्तियां दर्ज कर शाम को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 22 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसी दिन शाम 5 बजे तक नामांकनों पर आपत्तियां व जांच का काम होगा।

Election in government colleges

23 को सुबह 10 बजे वैद्य नामांकन सूची जारी कर दी जाएगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी होगी। शाम 5 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 27 अगस्त को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। 28 को सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद परिणाम जारी कर विजयी उम्मीदवारों को शपथ दिलाई जाएगी।

Election in government colleges

विद्यार्थियों की संख्या में मामूली अंतर


जिले के अधिकतर सरकारी कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या गत वर्षजितनी ही रही हैं। कुछ कॉलेज में घटी भी है। इसका कारण कुछ विषयों में विद्यार्थियों द्वारा रुचि नहीं दिखाना रहा। पीजी कॉलेज दौसा में कॉमर्स विषय में इस बार विद्यार्थी कम रहे। इसी तरह कन्या कॉलेज में भी कमी आई।


कॉलेज वर्ष 2018 2019


कला कॉलेज दौसा 6971 7000
विज्ञान व वाणिÓय दौसा 1853 1650
महिला कॉलेज दौसा 2246 2300
संस्कृत कॉलेज दौसा 230 250
राजेश पायलट बांदीकुई 2772 2800
राजेश पायलट लालसोट 1809 1742
कन्या कॉलेज लालसोट 550 549
अम्बेडकर कॉलेज महुवा 444 550
राजकीय कॉलेज सिकराय 398 388
कुल विद्यार्थी संख्या 17273 17229

27 अगस्त को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। 28 को सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद परिणाम जारी कर विजयी उम्मीदवारों को शपथ दिलाई जाएगी।

Election in government colleges