
बिजली निगम के अब 20 हजार से अधिक राशि के बिल होंगे ऑनलाइन जमा
बांदीकुई. सरकार की ओर से डिजिटल इण्डिया एवं कैशलैस को बढ़ावा देने के लिए बिजली निगम की ओर से भी कवायद शुरू कर दी गई है। योजना के तहत ऑनलाइन बिल जारी होने के साथ ही अब उपभोक्ता मीटर रीडर को भी घर बैठे हाथों हाथ 20 हजार रुपए की राशि तक का बिल जमा करा सकेंगे। इससे अधिक की राशि उपभोक्ता अब निगम कार्यालय में जमा नहीं करा सकेगा। यह राशि ई मित्र व बैंक ड्रॉफ्ट व चेक के जरिए भी जमा नहीं हो सकेगी।
इसके लिए बिजली निगम के एमडी आरजी गुप्ता ने 20 हजार से अधिक रुपए का बिल ऑनलाइन जमा कराने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए उपभोक्ता को बिजली ई-मित्र एप डाउन लोड करके अकाउंट बनाना होगा।
इसके बाद जैसे ही बिल की खाता संख्या अपलोड़ करेगा तो उस पर बिजली के बिल की राशि का मैसेज आएगा। इसके बाद नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, रूपे कार्ड एवं अन्य डिजिटल प्रक्रिया के तहत घर बैठे ही उपभोक्ता उक्त बिल को जमा करा सकेगा। इससे उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने के लिए कतार में लगने की समस्या से भी निजात मिल सकेगी, वहीं इससे कम राशि से जुड़े उपभोक्ता भी ऑनलाइन भुगतान जमा करा सकते हैं।
निगम की ओर से ऑनलाइन भुगतान करने वालों को प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। कनिष्ठ अभियंता मूलचंद मीणा का कहना है कि इस योजना के तहत 20 हजार से अधिक राशि का बिल वाले उपभोक्ताओं को ही ऑनलाइन जमा कराने के लिए बाध्य किया गया है। वैसे छोटे उपभोक्ता भी बिल जमा करा सकते हैं। योजना का उददेश्य कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देना है। (ए.सं.)
किसान होंगे पुरस्कृत
दौसा. जिले में आत्मा योजनान्तर्गत श्रेष्ठ कार्य करने वाले किसानों को राÓय स्तर पर 50 हजार, जिला स्तर पर 25 हजार एवं पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) केएल मीना ने बताया कि जिले के वे सभी प्रगतिशील किसान जो कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्सय पालन एवं डेयरी में एक से अधिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। कृषि विभाग के निर्धारित 21 मूलमंत्रों की पालना करते हैं, वे अपना आवेदन-पत्र मय किए गए कार्यों के विवरण सहित &1 अगस्त तक जमा करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसे कृषक जिनको गत वर्षों में पुरस्कृत किया जा चुका है, उनके नाम पर वर्ष 2018-19 कोई विचार नहीं किया जाएगा।
Published on:
23 Jul 2018 08:16 am
