
लालसोट के कुटक्या गांव में चरागाह भूमि पर बनाई दुकान को तोड़ती जेसीबी।
दौसा. लालसोट उपखण्ड प्रशासन ने बुधवार को आतरी क्षेत्र की खटूूंबर ग्राम पंचायत के गांव कुटक्या में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चरागाह भूमि से पक्के अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। कार्यवार्ई के दौरान बड़ी संख्या में कई थानों का पुलिस जाप्ता और अधिकारी मौजूद रहे और जेसीबी की मदद से पक्की दुकानों व अन्य अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
तहसीलदार सीमा घुणावत ने बताया कि क्षेत्र में कार्यरत हल्का पटवारी ने कुटक्या गांव में चरागाह भूमि पर दुकानें निर्माण किए जाने के बारे में प्रशासन को सूचित किया था, जिसके बाद पशुओं की चराई के लिए छोड़ी गई चरागाह भूमि में व्यावसायिक गतिविधियां पाए जाने पर उक्त अतिक्रमियों को नोटिस जारी किया और नोटिस को लेकर सभी लीगल प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को पुलिस जाप्ते की मदद से निर्माण की गई तीन पक्की दुकानों व अन्य अतिक्रमणों को जेसीबी से हटाने की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि र्कारवाई के बाद सभी अतिक्रमियों को पाबंद किया गया है। दूसरी ओर बुधवार दोपहर जब उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगिड़ की अगुवाई में कई थानों के पुलिस जाप्ते व राजस्व कर्मियों के दल मौके पर पहुंचा तो अतिक्रमियों में हड़कंप मच गया और दुकानों पर मौजूद टीन शैड व अन्य सामान को समेटने लगे। जेसीबी की मदद से उक्त दुकानों को तोड़ा गया और कई छप्परपोश को ध्वस्त किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। इस दौरान लालसोट थाना प्रभारी राजवीरसिंह राठौड़, मंडावरी थाना प्रभारी भरतलाल मीना, रामगढ़ पचवारा थाना प्रभारी सुभाष शर्मा , नांगल राजवतान थाना प्रभारी रामपाल, नायब तहसीलदार भरोसीलाल जाटव, गिरदावर गिर्राज शर्मा, राधेश्याम शर्मा, वीडीओ मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
मंडावरी नगरपालिका के गठन की अधिसूचना जारी
लालसोट. राज्य सरकार ने मंडावरी समेत प्रदेश की 8 नगर पालिकाओं के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।
स्वायत्त शासन निकाय विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव दीपक नंदी ने बताया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट में मंडावरी को नगरपालिका बनाए जाने की घोषणा की है। इस संबंध में मंत्रिमंडल द्वारा 18 मार्च को स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है, जिसके बाद राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 (2009 का अधिनियम 18) की धारा 3 की उप धारा(1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राज्य सरकार द्वारा मंडावरी ग्राम पंचायत को चतुर्थ श्रेणी की नगरपालिका घोषित की जाती है। अधिसूचना में कहा गया है कि ग्राम पंचायत मंडावरी की वर्तमान सीमा ही नगर पालिका मंडावरी की सीमाएं मानी जाएगी।
Published on:
25 Mar 2021 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
