
bjp
दौसा।
राजस्थान में चुनावी सरगर्मियों के बीच बीजेपी कार्यकर्ता की कार पर हमला करने की बड़ी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार दौसा की सिकराय विधानसभा सीट पर भाजपा से दावेदारी जता रहे लक्ष्मी नारायण बैरवा की कार पर अज्ञात ने हमला कर दिया। इस दौरान उनकी कार के आगे और पीछे के कांच टूट गए।
बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण बैरवा की कार उनके दौसा स्थित मकान, गुप्तेश्वर रोड पर खड़ी थी । इस दौरान अज्ञात लोगों ने बैरवा की कार पर हमला कर दिया। इससे उसकी कार के आगे व पीछे के शीशे टूट गए। घटना के बाद बैरवा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इस दौरान बैरवा ने बताया कि 4 दिन पहले भी उन पर हमला हुआ था।
बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण बैरवा दौसा की सिकराय विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से दावेदारी जता रहे हैं।
Updated on:
09 Nov 2018 04:28 pm
Published on:
09 Nov 2018 04:28 pm
