5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फाटक बंद नहीं होने से रोकनी पड़ी एक्सप्रेस ट्रेन

टेम्पो चालक व गेटमैन में हुआ विवाद
2 min read
Google source verification
bandikui fatak

फाटक बंद नहीं होने से रोकनी पड़ी एक्सप्रेस ट्रेन

बांदीकुई. शहर के मध्य स्थित आगरा फाटक बुधवार सुबह वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण बंद नहीं हो सका। फाटक के बीच एक टेम्पो फंस गया। इसको लेकर टेम्पो चालक व गेटमैन के बीच विवाद भी हुआ। तय समय पर फाटक बंद नहीं होने स गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन को आनन-फानन में रेलवे स्टेशन रोकना पड़ा। जबकि इस ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर ठहराव भी नहीं है। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन का आगमन का समय होने पर गेटमैन जैसे ही फाटक बंद करने लगा तो एक के बाद एक वाहन आने से फाटक बंद नहीं हो सका।

इसी बीच जैसे ही फाटक बंद होने लगा तो चालक ने टेम्पो को अंदर घुसा दिया। इसको लेकर गैटमैन ने टेम्पो चालक को टोका तो उसे नागवार गुजरा और गैटमैन से झगड़ा करने पर उतारू हो गया। इसको लेकर मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। समझाइश कर टेम्पो को पार कर फाटक बंद किया। इसी बीच मौके की नजाकत समझते हुए टेम्पो चालक खिसक लिया। इसके चलते ट्रेन को15 मिनट बाद आगरा की ओर रवाना किया गया।

कुछ ही देर बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल की ओर से अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रेक पार करने वाले लोगों से समझाइश की गई। गौरतलब है कि आगरा फाटक पर घटना के समय यातायात पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण फाटक बंद करने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि यहां करीब तीन से चार यातायात पुलिसकर्मी लगा रखे हैं। जो कि दिनभर यातायात व्यवस्था सुचारू करने में जुटे रहते हैं।

मण्डी में रहा अवकाश


लालसोट. मजदूर दिवस के अवसर पर बुधवार को कृषि मण्डी में अवकाश रहा। मण्डी के पल्लेदारों व मजदूरों द्वारा अवकाश रखा गया। इस कारण मण्डी में कृषि जिन्सों की नीलामी का कार्य बन्द रहा। (नि.सं.)