6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांदीकुई शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
bandikui city

बांदीकुई शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

बांदीकुई. दीपावली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। दिनभर वाहन आड़े-तिरछे फंसे रहने से लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। हर कोई प्रशासन को कोसता दिखाई दिया, लेकिन पालिका एवं पुलिस प्रशासन का यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की ओर कोई ध्यान है।


जानकारी के अनुसार दीपावली को देखते हुए बाजार में प्रत्येक मंगलवार को दुकानों के आगे फुटपाथ पर सेल लगना शुरू हो गया है। वहीं दुपहिया वाहन भी खड़े रहन से सड़क मार्ग संकरा हो जाता है। सेल में ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष खरीददारी करने के लिए पहुंचने लगे हैं। इससे मुख्य सड़क पर भी लोगों का जमावड़ा लग गया।

इसी बीच आगरा फाटक बंद होने व खुलने पर वाहन आड़े तिरछे तक फंस गए। दिन में कई बार दुपहिया वाहनों के आपस में भिडऩे से विवाद तक हो गया। वहीं बाजार में भी लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी हुई। जाम की स्थिति को देख लोग वैकल्पिक मार्गोँ से होकर गुजरे। चौपहिया वाहन चालकों को बायपास होकर गुजरना पड़ा।
लोगों का कहना है कि दीपावली के त्योहार व भीड़ को देखते हुए पालिका व पुलिस प्रशासन को अस्थाई अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्रवाई करनी चाहिए। इसके अलावा सेल लगाए जाने के लिए मुख्य बाजार को छोड़कर अन्यत्र जगह मुहैया कराई जानी चाहिए। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।


लोगों ने बताया कि बसवा रोड पंचायत समिति के सामने, सिकंदरा रोड पुलिस थाने के सामने व माधोगंज मण्डी में अस्थाई रूप से सेल लगाई जा सकती है, लेकिन प्रशासन की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खास बात यह है कि आगरा फाटक के एक ओर ही महिला महाविद्यालय, राजकीय बालिका उ"ा माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल एवं हॉस्पिटल स्थित है।

ऐसे में स्कूली छात्रों व चिकित्सालय उपचार कराने आने वाले लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। यदि अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर कोई हादसा हो जाए तो एम्बुलेंस का भी जाम से नियत समय पर चिकित्सालय व घटना स्थल पहुंचना तक मुश्किल हो जाता है।


नगरपालिका चेयरमैन लक्ष्मी जायसवाल का कहना है कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए सड़क के बीच डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। वहीं अस्थाई अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। इसकेा लेकर शीघ्र ही थाना पुलिस से बात कर कार्य योजना बनाई जाएगी। थाना प्रभारी कर्णसिंह राठौड़ का कहना है कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए जाने के लिए पुलिसकर्मी व होमगार्ड लगाए हुए हैं। (ए.सं.)