5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋण माफी प्रमाण पत्र मिलते ही खिल उठे चेहरे

325 किसानों को 90 लाख के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित
2 min read
Google source verification
False faces soon after getting loan forgiveness certificate

Loans

सिकंदरा. ग्राम सेवा सहकारी समिति रायपुरा में सोमवार को भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामावतार कसाना, विस्तारक योगेश सैनी, शाखा प्रबंधक जितेन्द्र शर्मा ने 325 किसानों को 90 लाख के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। समारोह में कसाना ने कहा कि सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है।
सरकार द्वारा ऋण माफ करने से किसानों को राहत मिली है। इसके साथ ही सरकार ने फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कार्य किया है। इस मौके पर हेमराज अवाना, मुकेश लांगड़ी, बाबूलाल शर्मा, मण्डल महामंत्री विनोद शर्मा, अध्यक्ष पुखराज गुर्जर, राजेन्द्र शर्मा, जगदीश सैनी, मोहनलाल आदि मौजूद थे।

लालसोट. उपखण्ड क्षेत्र के डिडवाना ग्राम सेवा सहकारी समिति ने किसानों को एक करोड़ 38 लाख रुपए के ऋण माफी के प्रमाण पत्र जारी किए। कार्यक्रम में दौसा के प्रशासनिक अधिकारी सतीशकुमार शर्मा, रमेश चन्द मीना, शिविर प्रभारी घनश्याम गुप्ता, व्यवस्थापक कन्हैयालाल प्रजापत, सहायक व्यवस्थापक मुरारीलाल शर्मा ने ऋण माफी प्रमाण पत्र सौंपे। समिति अध्यक्ष सतवान पटेल, सरपंच दीपक शर्मा ने प्रथम ऋण माफी पत्र रमेश सामोत्या, ब्रजमोहन थानेदार, बाबूलाल चोपड्या सहित अन्य लोगों को दिए। कार्यक्रम में हनुमानप्रसाद नेता, प्रकाश पटेल, शम्भूलाल शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। इसीप्रकार खटवा ग्राम सेवा सहकारी समिति में सोमवार को समारोह आयोजित कर 447 किसानों को एक करोड़ 19 लाख 4 हजार 342 रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर दौसा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी रमेशचन्द मीना, सहायक अधिकारी महावीरप्रसाद शर्मा, समिति अध्यक्ष रामसिंह मीना एवं शिविर प्रभारी सतीशचन्द शर्मा ने किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र सौंपे।(नि.सं.)


दौसा. यूको ग्रामीण बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान डेयरी फार्मिंग एवं वर्मीकम्पोस्ट मेंकिग कोर्स का समापन सोमवार को हो गया। इसमें राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक फूलसिंह मीना, लीड बैंक प्रभारी बीएस मीना, एफएसएल आरपी मीना एवं संस्थान प्रमुख रघुवीर मीना ने 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर संकाय सदस्य प्रमिला शर्मा,रामकिशोर बैरवा,धर्मेन्द्र पारासर, धर्मेन्द्र सैनी व कमलेश योगी आदि मौजूद थे।

57 मरीजों को दिया परामर्श
दौसा. श्रीकृष्ण हॉस्पिटल एवं ग्लोबल हार्ट एण्ड जनरल हॉस्पिटल जयपुर की ओर से पंयायत समिति नादौती में नि:शुल्क हृदय एवं दंत रोग परामर्श शिविर आयोजित हुआ। निदेशक कृष्णदत्त शर्मा ने बताया कि 57 मरीजों को परामर्श दिया गया। शिविर में मिले गंभीर बीमारी के रोगियों को हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ.अरविन्द शर्मा मंगलवार को श्रीकृष्ण हॉस्पिटल में नि:शुल्क परामर्श देंगे। आयोजन का प्रबंध श्रीकृष्ण पर्यावरण विकास समिति की ओर से किया गया।

मदरसा में बांटे बच्चों को स्कूल बैग
लालसोट. शहर में राज. मदरसा बोर्ड जयपुर की ओर से संचालित मदरसा तालिमुल कुरआन प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को अन्नपूर्णा दूध व स्कूल बैग वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष जगदीश सैनी, विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष रवि हाड़ा व भाजपा जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष शेरा खान थे। बालक-बालिकाओं को अन्नपूर्णा दूध योजना के तहत दूध पिलाया गया तथा स्कूल बैग भी वितरित किए गए। अतिथियों ने विद्यालय में बालकों के नामांकन वृद्धि पर जोर दिया। समारोह में मुनीर खां, जमील खां, शाबिर खान, रसीद, शरीफ खान तथा मदरसा शिक्षा सहयोगी दीपक शर्मा, शम्भी सोलंकी, इरफान एवं अबरार खान उपस्थित थे। (नि.सं.)