
आज खुलेगी छात्र नेताओं की तकदीर
दौसा. जिलेभर की सभी सरकारी कॉलेजों के छात्रसंघ के पदों पर चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों का भाग्य ग्यारह दिन पेटियों बंद रहने के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे खुल जाएगा। इसी के साथ कॉलेजों में छात्रों की सरकार घोषित कर दी जाएगी। मतगणना के लिए कॉलेज प्रशासन, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
राजकीय कलां महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. सागर मल ने बताया कि मतगणना कराने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। मतगणना में केवल प्रत्याशियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। एजेंटों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इधर, दौसा पुलिस उपअधीक्षक राजेन्द्र त्यागी ने बताया कि मतगणना के दौरान भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा। जितना जाप्ता 31 अगस्त को मतदान के दिन लगाया था, उतना ही जाप्ता मतगणना के दौरान मंगलवार को लगाया जाएगा। बेरिकेड्स आदि नहीं लगाए, लेकिन संदिग्धों पर नजर रहेगी।
उल्लेखनीय हैकि जिलेभर की सभी सरकारी कॉलेजों में छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त महासचिव पद के लिए हुए मतदान में 17 हजार 273 मतदाताओं में से मात्र 6 हजार 92 छात्र मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यानि 35.27 प्रतिशत मतदाताओं ने छात्रनेता निर्वाचित करने के लिए वोट डाले थे।
दौसा में इनका भाग्य पेटियों में बंद
राजकीय कला महाविद्यालय दौसा में अध्यक्ष पद पर अजयकुमार मीना, अमितसिंह गुर्जर, किरण बैरवा, दिलीपकुमार मीना, प्रियंका गुर्जर, मनीष गुर्जर, मोतीलाल मीना, विकासकुमार मीना, संदीप अंदाना व हितेश्वर कुमार का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर अजीतसिंह बांसरोटा, दिलीप कुमार, विजेन्द्रकुमार मीना व हनुमान सिंह गुर्जर के बीच मुकाबला रहा। महासचिव पद पर उम्मेद कुमार मीना, रमेश बैरवा, राजाराम मीना, विष्णु सैनी व हेमंत मीना वहीं संयुक्त सचिव पद पर कमलेश मीना, करण कुमार शर्मा, नन्दलाल मीना व हरिनारायण मीना के मुकाबला रहा।
पण्डित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर आदित्य शर्मा, आशीष गुप्ता, ऊषा मीना, दिनेश कुमार बैरवा, पिंटू बैरवा व रोहित शर्मा ने वोट मांगे। उपाध्यक्ष पद पर विष्णु शर्मा, सचिन पंजाबी व हेमराज गुर्जर के बीच रोचक मुकाबला रहा। महासचिव पद पर अंशुल बडसरा, महेश कुमार शर्मा व रवि कुमार बैरवा वहीं संयुक्त सचिव पद पर दीपक मानुताल, पिंकी कुमारी महावर व रिंकु प्रजापत चुनाव मैदान में हैं।
राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय अध्यक्ष पद पर कानाराम प्रजापत, रामभरौसी सैनी व रेनू कुमारी मीना के बीच रोचक मुकाबला रहा। उपाध्यक्ष पद पर अमरपाल मीना व प्रवीण कुमार निम्बावत, संयुक्त सचिव उम्मेद मीना व रामू कोली के बीच मुकाबला रहा।
इसी प्रकार संत सुन्दरदास महिला महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर कमलेश बैरवा, टीना कुमारी मीना व दीपिका गौतम के बीच त्रिकोणात्मक मुकाबला रहा। उपाध्यक्ष पद पर मनिषा मीना, विधिशा गुप्ता व विमलेश मीना तथा महासचिव पद अन्नपूर्णा मीना व आचु कुमारी सैन का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।
Published on:
11 Sept 2018 08:01 am
