प्रकरण में कार्यवाही करते हुए एसडीएम से अनुमति के बाद शनिवार को तहसीलदार लोकेन्द्र मीना, सदर शमीम अहमद, मृतक के परिजनों व समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में लालसोट रोड स्थित कब्रिस्तान में कब्र से वापस शव को निकालकर मेडिकल बोर्ड से मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया गया। विसरा लेकर एफएसएल लैब में भेजा गया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।