दिलावर ने कहा कि गांधी वाटिका में भगवान राम, महाराणा प्रताप और मीरा बाई के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई है, नाम तो इसका ठीक है लेकिन जिस तरीके से गांधी के नाम का इस्तेमाल किया गया है वैसा इस वाटिका में कुछ नहीं है। यहां चित्रों को देखा है केवल उन विदेशियों का महिमा मंडन किया गया जिन्होंने हमारे ऊपर राज किया है। कांग्रेस की स्थापना ही विदेशियों ने की थी इसलिए इनके प्रति कांग्रेस में कूट-कूट कर श्रद्धा भरी है।