4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार छप्परपोश घरों में आग से नुकसान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
aag

चार छप्परपोश घरों में आग से नुकसान

गुढ़ाकटला. ग्राम पंचायत मुही की हीरामल ढाणी में शुक्रवार दोपहर लगी आग से चार छप्परपोश घर जलकर खाक हो गए। वहीं घरेलू सामान जल जाने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया।मौके पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुही की हीरामल ढाणी निवासी रमेश गुर्जर एवं विजय सिंह गुर्जर के चार छप्परपोश घरों में दोपहर अचानक आग लग गई।

आगजनी के दौरान रमेश के दो बच्चे, गाय एवं अन्य मवेशी छप्परपोश घर में मौजूद थे। आग देख लोगों ने जान जोखिम में डाल बच्चों, गाय एवं अन्य मवेशियों को छप्पर से बाहर निकाला। इसके चलते एक व्यक्ति झुलस गया। आग चार चारपाई, रजाई गद्दे, चारा अनाज, बर्तन, घरेलू सामान जल गया।

खबर सुन मौके पर पहुंची पीडि़त रमेश की पत्नी आग देख बेहोश हो गई। जिसे मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स से कस्बे के चिकित्सालय लाया गया। बसवा थानाप्रभारी शिवराम गुर्जर, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण मीना, पंचायत प्रसार अधिकारी हरिराम मीना, पटवारी कृ पाल मीना ने घटना का जायजा लिया।


खुले में बितेगी रात, नहीं है खाने को दाना:-स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पीडि़त रमेश गुर्जर चयनित गरीब परिवार से हैं। इसके पास रोजगार के नाम पर मात्र कुछ बकरियां हैं। पत्नी मनरेगा में कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। आग से सबक ुछ जलकर राख हो गया। अब शाम को भोजन के लिए अनाज तक नहीं है। आग में करीब 50 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हो गया। आग से छप्पर के पत्थर भी टूटकर चूर-चूर हो गए।

चारा एवं घरेलू सामान जला


बांदीकुई. ग्राम पंचायत अनंतवाड़ा के देहड़ा की ढाणी में गुरुवार रात दो छप्परपोश मकानों में आग लग गई। इससे हजारों रुपए का सामान जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि गंगासहाय सैनी एवं ख्यालीराम सैनी का परिवार घर के आंगन में सो रहा था कि समीप ही स्थित छप्परपोश में अचानक आग लग गई। यह आग कुछ ही देर में तेज लपटों में तब्दील हो गई।

ग्रामीणों ने मिट्टी एवं पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। आग की चपेट में आने से चारा एवं घरेलू सामान जल गया। इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रदेश सचिव हीरालाल सैनी, अनंतवाड़ा सरपंच उर्मिला देवी, सचिव अनिल शर्मा, पटवारी गोपीलाल मीणा, उपसरपंच इन्द्रा देवी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया।