
श्रावण मास का पहला वन सोमवार: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों का लगा तांता
दौसा. सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। हालांकि कोविड के चलते प्रमुख मंदिरों में पहले की तरह भीड़ नहीं जुटी। मंदिर के प्रवेश व पूजन को लेकर कई तरह की सावधानियां बरती गई। वहीं कई श्रद्धालुओं ने घर में शिवलिंग बनाकर पूजन किया। दौसा के पंच महादेव मंदिरों सहित अन्य देवालयों में कोरोना गाइड लाइन की पालना का ध्यान रखते हुए इंतजाम किए गए हंै। इसके बावजूद श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बिल्व पत्र चढ़ाकर जल व दूध से अभिषेक कर मनोकामना कर रहे हैं। वहीं महिलाओं ने हरियाली वाले स्थानों पर जाकर वन सोमवार मनाया। सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया।
लालसोट . उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में श्रावण मास शुरू होने के साथ प्रथम सोमवार को भक्तजनों का शिव मन्दिरों में तांता लगने लगा है। हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंजने लगे हैं। श्रद्धालुओं ने बिल्वपत्र चढ़ाना शुरू कर दिया है। शिवजी का अभिषेक भी किया गया। कोरोनावायरस के कारण शिव मंदिरों में भक्तों की संख्या में कमी आई है। लोग पूजा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कर रहे हैं। शहर के चंद्रेश्वर मंदिर ,घाटेश्वर शिव मंदिर, मालेश्वर शिव मंदिर, मां काली मंदिर परिसर में शिव मंदिर, पंचायत समिति शिव मंदिर, बावड़ी वाले शिव मंदिर, नई मंडी शिव मंदिर, जवाहर गंज शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में सोमवार को शिव जी की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सावन माह के प्रथम सोमवार पर महिलाओं ने वन सोमवार पर्व मनाकर व्रत इत्यादि किए।
कालोता. कस्बे व कुण्डल उपतहसील मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र में श्रावण माह पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कालोता, कुण्डल, सिण्डोली, खोर्रा कलां, जोपाड़ा, दांतली, काली पहाड़ी, लोटवाड़ा, निमाली, भेड़ोली, बड़ोली खान भाकरी आदि गांवों में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। महिलाओं ने प्रथम वन सोमवार की कथा सुनी।
महेश्वरा कलां . कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में श्रावण माह के पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने बिल्व पत्र चढ़ा कर जलभिषेक किया। बाणगंगा किनारे स्थिति बाणेश्वर धाम शिव मंदिर परिसर में महिलाओं ने वन सोमवार की कथा सुन उपवास खोला। श्रद्धालुओं का शिवालय में दिनभर तांता लगा रहा। ग्राम पंचायत महेश्वरा खुर्द के शिवनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा -अर्चना की। फूल बंगला झांकी सजाई गई।
Published on:
26 Jul 2021 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
