5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो भाइयों की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार

लोहसरी में खूनी संघर्ष का मामला: दो को रिमाण्ड, तीन को भेजा जेल
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Aug 02, 2018

दो भाइयों की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार

दो भाइयों की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार

दौसा. सदर थाना इलाके के लोहसरी गांव में 29 जुलाई को दो गुटों में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत पांच जनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने इनमें से दोनों महिलाओं समेत तीन जनों को तो जेल भेज दिया, जबकि दो आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया गया। पुलिस जांच में जुटी है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।


थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया ने पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर एएसपी सुरेन्द्र सिंह चौधरी व सीओ राजेन्द्र त्यागी ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक भगवान सिंह, सैंथल थाना प्रभारी नरेश कुमार एवं सदर थाना ्र्रप्रभारी रामसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया था।


टीम ने हत्या के आरोपियों के लिए उनके मकानों, रिश्तेदारों समेत कई जगह दबिश दे कर दो महिलाओं समेत पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी धर्मसिंह गुर्जर, कमलसिंह गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, बादाम देवी व कुमारी रेखा गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने धर्मसिंह एवं कमलसिंह गुर्जर को दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया और अन्य को जेल भेज दिया।


थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक मामले में सामने आया है कि जिस दिन हादसा हुआ उस दिन जीप को लेकर धर्मसिंह ही आया था। उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को सदर थाना इलाके के लोहसरी गांव में भूमि एवं उसमें बने कुएं की मुंडेर ढहाने की बात को लेकर दो गुटों में संघर्ष हो गया था। हादसे में एक ही गुट के रामजीलाल एवं उसके छोटे भाई गोकुल गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कई अधिकारियों को लगा रखा है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।


टीम में ये शामिल
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में सदर थाने के हैडकांस्टेबल हरिशंकर, अरविन्द कुमार, महेश, विजयकुमार, महादेवसिंह, देवेन्द्र कुमार, हरलाल व सुरज्ञान सिंह शामिल थे। इन्होंने बड़ी मेहनत से कई जगह दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।