
कोहरे की चादर छाई, जाड़े ने जकड़ा
दौसा. जिले में रविवार सुबह भी सर्दी व कोहरे का असर बरकरार रहा। दौसा का न्यूनतम तापमान का पारा 3 डिग्री सेल्सियस पर ही स्थिर रहा। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा कर रख दिया। सुबह करीब 11 बजे धूप खिली, लेकिन गलन बरकरार रही। जिलेभर में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठण्ड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। सर्दी से रबी की सरसों, चने, टमाटर के पौधों के पत्ते काले पड़ गए। कई फसलें मुरझा गई हैं। पत्तों पर ओस की बूंदें बर्फ की तरह जमी रहती हैं।
Fog enveloped, winter hit
सर्दी से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर बैठे रहते हैं। एक सप्ताह से निरन्तर कोहरा छाया रहने से ट्रेन व अन्य वाहन भी देरी से आ रही हैं। कोहरा के कारण दृश्यता कम रहने से चालकों को वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम गईहै। बाजार में गर्म कपड़ों की जमकर बिक्री हो रही है। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहते हैं।
किसानों की शामत
कड़ाके की सर्दी के कारण इन दिनों ग्रामीण इलाकों में किसानों की भी शामत आ रही है। जिन किसानों के फीडरों में रात के समय बिजली आ रही है, उनको खेतों में रात को ही सिंचाई करनी पड़ती है। वहीं इन दिनों आवारा गोवंश एवं पशुओं का भी आतंक है। किसानों को अपने खेतों की रखवाली के लिए रातभर जागना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से दिन के समय बिजली आपूर्ति की मांग की है।
लालसोट. क्षेत्र में पिछले तीन दिन से जारी शीतलहर का प्रकोप रविवार को जारी रहो। कड़ाके की सर्दी व घने कोहरे से समूचा लालसोट व रामगढ़ पचवारा क्षेत्र ठिठुर सा गया। दोपहर तक छाए घने कोहरे से जनजीवन को भी प्रभावित कर दिया। लालसोट उपखण्ड मुख्यालय पर सुबह 11 से लेकर शाम 4 बजे तक धूप खिलने से लोगोंं को कुछ देर के लिए सर्दीसे राहत मिली। रविवार सुबह खेतों में जगह जगह बर्फ की परतें भी जमी नजर आई। किसान भी अब पाला पडऩे की आशंका से चितिंत होने लगे है। सर्दीसे बचाव के लिए ग्रामीण अलावा जलाकर तापते नजर आए।(नि.प्र.)
Fog enveloped, winter hit
Published on:
30 Dec 2019 08:57 am
