5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क तोड़कर भूल गया विभाग

चार माह से नहीं ली जा रही सुध, लोगों ने किया विरोध
2 min read
Google source verification
Forgot to break the road

सड़क तोड़कर भूल गया विभाग

बसवा. कस्बे से झाझीरामपुरा जाने वाली सड़क को चार माह पहले तोडकर विभाग भूल गया और आज तक सड़क की कोई सुध नहीं ली। इस कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि बसवा से झाझीरामपुरा जाने वाली पांच किलोमिटर लंबी सडक में जगह जगह गहरे गड्ढे हो रहे थे। इस पर लोगों ने विधायक अल्कासिंह से सड़क बनाने की मांग की। इस पर विधायक ने सड़क को चौड़ी बनाने के लिए बजट स्वीकृत करा दिया। चार माह पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग के संवेदक ने सड़क बनाने के लिए कार्य करना शुरू कर दिया, लेकिन सड़क को तोडकर काम करना बंद कर दिया। इस कारण टूटी सड़क पर लोगो का पैदल चलना भी भारी हो गया। झाझीरामपुरा धार्मिक स्थान होने के कारण रोजाना बसवा, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, अलवर, जयपुर, दिल्ली से सैकड़ों लोग स्नान करने आते हैं, लेकिन सड़क टूटी होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो दुपहिया वाहन चालक सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने आज तक सड़क की कोई सुध नहीं ली। इसको लेकर लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस मौके पर कृष्णावतार शर्मा, देवीसहाय महावर, विजेन्द्र मीणा, रामजीलाल, सुरेश मीणा, नवीन मीणा आदि मौजूद थे।

प्रशासन ने हटाया पोलिंग बूथ से सटा अतिक्रमण
खेड़ला. समीपवर्ती ग्राम खावदा में पोलिंग बूथ से सटे अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन ने रविवार को हटा दिया है। प्रशासन ने अतिक्रमण हटा कर सामान को भी जब्त कर अतिक्रमणकारी को आग से अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद भी कर दिया है। जानकारी के अनुसार खावदा बूथ के पास कमरों से सड़क सीमा में एक व्यक्ति ने पाटोरपोश घर बना कर पशु बांध रखे थे। प्रशासन ने पाटोरपोश ध्वस्त कर हटवा दिया। इस दौरान महुवा तहसीलदार जीआर बैरवा, विकास अधिकारी विनय मित्र, महुवा थाना अधिकारी अमित चौधरी सहित पुलिस प्रशासन मौजूद था।

कमलेश जिला कार्यालय प्रभारी मनोनीत
दौसा. अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति में जिला कार्यालय प्रभारी पद पर कमलेश कुमार शर्मा को मनोनीत किया है। समिति जिलाध्यक्ष सेडूराम बलेसरा ने उनको संगठन हित में काम करने के निर्देश दिए।

देशराजसिंह प्रदेश सचिव बने
बांदीकुई. अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गोपेन्द्रसिंह पावटा ने मोराड़ी निवासी देशराजसिंह बैंसला केा प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।