5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क तोड़कर भूल गया विभाग

आए दिन हो रहे हैं हादसे
2 min read
Google source verification
Forgot to break the road

सड़क तोड़कर भूल गया विभाग

बसवा. कस्बे से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झाझीरामपुरा को जाने वाली सड़क को करीब सात माह पहले तोड़कर विभाग अब सड़क निर्माण कराना भूल गया। इस कारण रोजाना दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन विभाग का सड़क निर्माण की ओर कोई ध्यान नहीं है।
झाझीरामपुरा जाने वाली सड़क जगह-जगह से टूट गई थी। इस कारण रामपुरा जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। टूटी सड़क का नवीनीकरण के लिए पूर्व विधायक अलका सिंह ने 22 मई को सड़क का शिलान्यास कर दिया। इसके कुछ दिन बाद ही सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सड़क को तोडऩे का कार्य शुरू कर दिया। हनुमानजी के मंदिर से लेकर झाझीरामपुरा तक सड़क को तोड़ दिया। तोडऩे के बाद ही विभाग ने दोबारा सड़क पर काम चालू नहीं किया। इस कारण सड़क पर रोड़ी पड़ी होने के कारण दुपहिया वाहन चालक रोजाना गिरकर घायल हो रहे हैं।
करीब छह माह से सड़क का काम बंद होने से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि झाझीरामपुरा में रोजाना अलवर, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़ व अन्य स्थानों से श्रद्धालु स्नान करने आते हैं, लेकिन सड़क टूटी होने के कारण श्रद्धालुओं का आना कम हो गया। कई बार सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग का सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं है।

वॉल्व चैंबर टूटा, लोगों ने किया विरोध
बसवा. कस्बे में सोनी बाजार में जलदाय विभाग का वॉल्व चैंबर कई दिनों से टूटा पड़ा है। इसको लेकर लोगों ने विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण भृतहरि सोनी ने बताया कि कस्बे में पानी सप्लाई करने के लिए विभाग ने सोनी बाजार में वॉल्व चैंबर बना रखा है। इससे सोनी बाजार, त्रिकुटिया बाजार, बड़ा बाजार में पानी सप्लाई की जाती है, लेकिन करीब एक माह पहले चैम्बर के पास रोड बैठ गई और दो फीट गहरे गड्ढे हो गए।कई बार जलदाय विभाग में जाकर चैंबर को ठीक करने के लिए अवगत करा दिया, लेकिन अभी तक चैंबर को ठीक नहीं किया ।
हरिओम खूंटेटा ने बताया कि चैंबर सड़क के बीच में घुमाव पर बना हुआ है। इसके कारण वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता। टूटे चैंबर के कारण दर्जनों दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन विभाग चैंबर को ठीक नहीं कर रहा। इसको लेकर लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया।