
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने हेरिटेज मॉडल से छेड़छाड़ करने पर रेल अधिकारियों को लगाई लताड़
बांदीकुई.(दौसा) पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने बांदीकुई जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन के मॉडल से छेड़छाड़ करने पर कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद रेल अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि वे बांदीकुई जंक्शन को हेरिटेज मॉडल के रूप में विकसित करना चाहते हैं, लेकिन रेल अधिकारियों और इंजीनियरों ने इसके नक्शे के साथ छेड़छाड़ कर इसको हेरिटेज की बजाय अन्य रूप देने का प्रयास किया हैं। यह पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने तत्काल खामियों को दूर कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
सौन्दर्यीकरण कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के दिए निर्देश
गोयल ने द्वितीय प्रवेश द्वार पर बन रहे वीआईपी कक्ष, प्रतीक्षालय कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डार्क कलर का पत्थर लगाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब जंक्शन का मॉडल हेरिटेज कर दिया था तो फिर इससे छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए थी। साथ ही उन्होंने रेलिंग, कांच के गेट सहित अन्य के सौन्दर्यीकरण के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शेष कार्य को पूरी गुणवत्ता से किया जाए। सीढिय़ों के निर्माण में भारी अनियमितता देखकर बिफर गए। उन्होंने सीढिय़ों के बीच दूरी बहुत कम रखने पर अधिकारियों को लताड़ लगाई। इन सीढिय़ों में यात्रियों के चोटिल होने का खतरा रहेगा। ऐसे में इनमें सुधार किया जाए। इस मौके पर डिप्टी चीफ इंजीनियर विजयसिंह मीना, रामोतार मीना, डीईएन सुखराज, स्टेशन अधीक्षक उमेश व्यास, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मुकुट मीना, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षण प्रदीप यादव, आईपीएफ बीपी. सैनी, जीआरपी इंचार्ज नेतराम, विष्णु तुलारा, डी.पी. शर्मा, कृष्ण अवतार, प्रतिक्षा उपाध्याय सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहें।
भाजपाइयों ने किया गोयल का स्वागत
विजय गोयल के बांदीकुई आगमन पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने माला व बालाजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। की। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद व्यास, भाजपा जिला मंत्री डॉ सुमेश विजय, जिला महामंत्री पूरणमल वेद, जिला उपाध्यक्ष रवि पालीवाल , इन्द्रजीत प्रभाकर, गौरीदेवी, उदयभान सिंह सहित अन्य मौजूद रहें।
रेल समस्याओं को लेकर सौपे आधा दर्जन ज्ञापन
बांदीकुई के वाशिंदों ने रेल समस्या को लेकर पूर्व केन्द्रीय विजय गोयल को अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपे। जिनमें स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने, प्लेटफार्म छह पर फूडप्लाजा को सुचारू करने, प्लेटफार्म के बाहर सौन्दर्यीकरण करवाने, दैनिक यात्रियों के लिए पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू करवाने, मासिक सीजन टिकट फिर से शुरू करने, जन सहयोग से प्लेटफार्म पर वाटर कूलर लगाने की स्वीकृति प्रदान करने, आगरा फाटक की जाम समस्या, डबल डेकर, हावडा़, अजमेर सियालदा, अहमदाबाद आगरा कैंट, अजमेर किशनगंज सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा। प्रमोद व्यास, रवि पालीवाल, महेन्द्र दैमन, दिलीप सैनी, धानसिंह माल, प्रकाशचंद सैनी, प्रदीप यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
Published on:
22 Jul 2021 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
