4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौपहिया वाहन व भारी मात्रा में शराब बरामद

Four wheeler and huge amount of liquor recovered... दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो लावारिस मिला वाहन
2 min read
Google source verification
चौपहिया वाहन व भारी मात्रा में शराब बरामद

गुढ़लिया के कोलवा थाने में बरामद की गई अंग्रेजी शराब।

गुढ़लिया-अरनिया. कोलवा थाना पुलिस ने मंगलवार को कुण्डल-दौसा मार्ग पर नृसिंह धाम के समीप से एक चौपहिया वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। हालांकि वाहन चालक पुलिस को देख मौके से भागने में सफल हो गया।
थाना प्रभारी बनवारीलाल मीणा ने बताया कि मुखबिर से दोपहर करीब 12 बजे कुण्डल-दौसा मार्ग पर बाणगंगा नदी के समीप सडक़ दुर्घटना होने की सूचना मिली।
मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे तो वहां एक कार खड़ी हुई मिली और चालक पुलिस को देख भागने में सफल हो गया। कार में अंग्रेजी शराब के कर्टन रखे मिले। इस पर चौपहिया वाहन को कोलवा थाने लाकर जांच की तो अंग्रेजी शराब की 182 बोतलें जब्त की।
पुलिस ने बताया कि इस शराब की कीमत करीब एक लाख रुपए से अधिक होने का अनुमान है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां जा रही थी। इस बारे में जांच की जा रही है। मौके पर कोई भी नहीं मिलने से अब वाहन मालिक की तलाश कर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। दल में हैड कांस्टेबल नेमीचंद, कांस्टेबल इन्द्र कुमार व रोहिताश भी शामिल थे।

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
कुण्डल. भांवता गांव में परचूनी की दुकान का ताला तोडकऱ चोरी करने के मामले में कोलवा थाना पुलिस ने दो जनों गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।
कोलवा थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि 21 अक्टूबर को भांवता गांव के बस स्टैण्ड पर दिनेश विजय की दुकान का ताला तोडकऱ हजारों रुपए का सामान चोरी हो गया था।
जिसकी पीडि़त ने कोलवा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने चोरी के आरोप में मुरारी जोगी निवासी रैणी थाना रैणी व कैलाश बैरवा, निवासी खरखड़ी चावडसिंह थाना राजगढ़ को प्रोडक्शन वांरट से गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने दौसा जिले सहित आस-पास के क्षेत्र में दर्जनों वारदात करना स्वीकार किया है।

छह हजार लीटर वाश नष्ट
दौसा . आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 6 हजार लीटर वाश नष्ट की गई है।
सहायक आबकारी अधिकारी सुमेर सिंह मीना ने बताया कि हथकढ़ शराब बनाकर बेचने की कई शिकायतों के बाद मंगलवार सुबह पुलिस व आबकारी विभाग की पुलिस ने आलूदा, कोटा पट्टी, मानतवालों की ढाणी, महुवा व बांदीकुई के कई गांवों में चार भट्टियां एवं 6 हजार लीटर वाश नष्ट की गई। आबकारी दल के इन गांवों में पहुंचने पर वहां के लोगों में हडक़म्प मच गया। इव अवसर पर आबकारी निरीक्षक विपिन वेदजीत समेत कईअधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।