
आंतरी क्षेत्र में बहेगी विकास की गंगा-परसादी
लालसोट. प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने मंगलवार को उपखण्ड के आंतरी क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणोंं का आभार प्रकट किया और उनके अभाव अभियोग भी सुने। पपलाज माता, धौण, डिगो व खटूम्बर समेत कई गांवों में पहुंचकर परसादीलाल ने कहा कि चुनाव के दौरान आंतरी क्षेत्र की जनता का पूर्ण सहयोग मिला हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों से किए वादे शीघ्र ही पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में आंतरी क्षेत्र के विकास की पूरी तरह अनदेखी की गई है, अब आगामी पांच साल मेंं आतरी क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।
उद्योग मंत्री ने धौण से सर्र तक सड़क निर्माण कार्य, गुर्जर धर्मशाला निर्माण कार्य, घाटा व धौण में खाद्य सामग्री वितरण, पीपली पातलवास से पपलाज माता तक सड़क निर्माण, घाटा में एएनएम की नियुक्ति, पपलाज माता एरिया में मोबाइल टावर लगवाने व डेयरी में बीएमसी स्वीकृत करवाने व घाटा में पशुधन विकास केन्द्र खुलवाने की घोषणा करते हुये संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करवाने के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने धौण गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक हॉल निर्माण के लिए विधायक कोटे से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की तथा खटाणा की ढाणी व खारोल की ढाणी तक सड़क निर्माण करवाने की घोषणा की। ग्रामीणों के आग्रह पर उद्योग मंत्री ने ग्राम घाटा व धौण में खाद्य सामग्री वितरण करवाने के लिण् खाद्य विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक को निर्देश दिए कि खाद्य सामग्री वितरण की स्थिति व मशीन के टावर नहीं पकडऩे आदि के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि बिना मशीन के खाद्य सामग्री का वितरण करवाया जा सके।
इससे पूर्व मंगलवार सुबह परसादीलाल मीना ने क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था धाम पपलाज माता पहुंच कर पूजा अर्चना की और क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कमल मीना, रामबिलास शर्मा, जगदीश राडा, कंवर पाल मीना, लादूराम गुर्जर, चंदन गुर्जर, प्रकाश शर्मा, सुदीप मिश्रा, डॉ. शिव शर्मा, महेश साकुनिया, प्रद्युम्न सिंह, कुंदन मिश्रा, चंद्रमोहन मीना, मनीष गुप्ता, महेश सोनी, डॉ. धीरज शर्मा, कमलेश तिवाड़ी, शंभूलाल सैनी, भगवान तिवाड़ी, हेमराज मीना समेत कई जने मौजूद थे।(नि.प्र)
Published on:
02 Jan 2019 08:48 am
