5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरा होने से पहले ही उखडऩे लगा गौरवपथ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
gaurav path dausa

पूरा होने से पहले ही उखडऩे लगा गौरवपथ

दौसा. जिला मुख्यालय के गुप्तेश्वर रोड पर 80 फीट चौड़ा निमार्णाधीन गौरवपथ पूरा होने से पहले ही उखडऩे लग गया है। गौरवपथ में कई जगह डामर उखड़ गई तो कई जगह गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 6 फरवरी 2017 को करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से गुप्तेश्वर रोड पर गौरवपथ का निर्माण शुरू कर 5 अगस्त 2017 को ही पूरा करना था, लेकिन पूरे दो वर्ष बाद भी आज तक भी इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।



गौरवपथ निर्माण में न केवल डामरीकरण सड़क का उखडऩा शुरू हुआ है, बल्कि नाला निर्माण में भी भारी अनियमितता बरती गई है। नाला कहीं पर संकरा तो कहीं पर चौड़ा बना दिया है। किसी दुकान या मकान मालिक के आगे अधिक खुदाई कर दी तो किसी के आगे कम। अब डिवाइडर निर्माण में भी भारी अनियमिताएं बरती जा रही है।

शुरू से ही रहा विवादों के घेरे में


गुप्तेश्वर रोड स्थित गौरवपथ का निर्माण शुरू से ही विवादों के घेरे में रहा है। यहां पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पुरानी सड़क को तोड़ कर जब गौरवपथ का निर्माण का शुरू कराने के लिए दुकानों एवं मकानों के आगे से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू तो भेदभाव के आरोप लगना शुरू हो गए। गौरवपथ 80 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है। इसमें बीच में डिवाइडर भी बनाया जा रहा है, लेकिन जबकि दोनों ओर सीमाज्ञान हुआ तो विभाग ने एक ही तरफ अधिक नुकसान किया है। जबकि दूसरी ओर एक पत्थर भी नहीं तोड़ा है।

धमाके के साथ गिर गए थे मकान


गौरवपथ निर्माण के लिए जब सार्वजनिक निर्माण ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया था तब लोगों की जान की परवाह नहीं की थी। यही कारण है कि गौरवपथ के बगल में नाला निर्माण के लिए खुदाई करने के बाद एक के बाद एक तीन मकान ढह गए थे।

फैक्ट फाइल

गौरव पथ : 2 किमी

लागत : ढाई करोड़ रुपए

कार्य शुरू : 6 फरवरी 2017

पूरा होना था : 5 अगस्त 2017

अतिक्रमण हटाना शुरू किया : 28 दिसंबर 2017

अब निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है


गौरवपथ की स्वीकृति दो वर्ष पहले ही आ गई थी, लेकिन अतिक्रमण हटाने एवं अन्य प्रक्रिया में समय लग गया। अब शीघ्र ही इसका काम पूरा हो जाएगा।
- मनोहरलाल सैनी, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी दौसा।