6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोपाल महायज्ञ में निकाली कलश यात्रा

महिलाएं मंगल गीत गाते चल रही थी।
2 min read
Google source verification
Gopal Mahayajya took out Kalash Yatra

गोपाल महायज्ञ में निकाली कलश यात्रा

बांदीकुई. शहर केे बसवा रोड स्थित गोपाल बगीची भक्ति आश्रम में 46वें गोपाल महायज्ञ के पहले दिन रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। संत दयालदास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वज पूजन कराकर कलश यात्रा को रवाना किया। जो कि बसवा रोड, एफसीआई गोदाम एवंं पंचायत समिति के सामने होते हुए मंदिर पहुंंची। कलश यात्रा में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए एवंं भजनों पर नाचते हुए चल रही थी। इससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक यज्ञ होगा। दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक राहुल द्विवेेदी नानीबाई का मायरा कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। 23 नवम्बर को पूर्णाहूति एवं भण्डारा होगा। प्रतिदिन संंकीर्तन होगा। इस मौके पर गिर्राजप्रसाद टीटी, यज्ञाचार्य पं. महेेशकुमार बावनपाड़ा, बच्चूराम सोनी, संत सूरदास व माधोलाल शर्मा सहित काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।

अन्नकूट प्रसादी में उमड़े श्रद्धालु,
दौसा. श्रीसहजनाथ सेवा समिति की ओर से दौसा में लालसोट रोड स्थित सहजनाथ महादेव मन्दिर स्थित हनुमानजी मन्दिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान भगवान शंकर एवं हनुमानजी की आकर्षक झांकी सजाई गई। सचिव रमेशचन्द्र शास्त्री ने बताया कि रविवार भोग लगाकर श्रद्धालुओं को पंगत लगाकर अन्नकूट प्रसादी वितरित की गई। दोपहर बारह बजे से चला प्रसादी का दौर शाम तक जारी रहा।


दौसा . संत रामपाल के अनुयायियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर रविवार को राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया।
राष्ट्रीय समाजसेवा समिति के प्रवक्ता रामस्वरूप ने बताया कि 18 नवम्बर 2014 में हुए बरवाला कांड के दौरान संतलोक आश्रम पर हुए हमले में छह निर्दोष लोगों की मौत का दोषी रामपाल अनुयायियों का दोषी हरियाणा सरकार द्वारा माना गया था। उन्होंने ज्ञापन मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।

दौसा ग्रामीण. आगरा रोड पर गायत्री मन्दिर मैदान पर 501 कुण्डीय विश्व शान्ति वैदिक महायज्ञ स्वर्वेद कथामृत एवं ब्रह्मविद्या योग सम्मेलन 20 नवम्बर को आयोजित होगा। सदगुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान यूपी की ओर से आयोजित होने वाले यज्ञ के लिए 19 नवम्बर को सुबह 8 बजे सहजनाथ मन्दिर से यज्ञस्थल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यज्ञ की तैयारियां शुरू कर दी है।