5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांकेतिक धरने पर रही गांवों की सरकार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
bandikui panchyat workers

सांकेतिक धरने पर रही गांवों की सरकार

दौसा. राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के बैरन तले चल रहे विभिन्न घटक संगठनों के आह्वान पर आन्दोलन जारी रहा। कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के मंत्री के नाम मुख्यकार्यकारी अधिकारी, जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। वहीं उपखण्ड स्तर पर कर्मचारियों ने उपखण्ड अधिकारियों कोज्ञापन सौंपा। कर्मचारी व अधिकारियों ने बताया कि उनकी तीन वर्षों में हुए समझौते को लागू नहीं करने से व्याप्त संतोष है। बार-बार समझौते हुए, लेकिन उनकी पालना नहीं हो रही है।


इस अवसर पर पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के रतिराम गुर्जर, जिला मंत्री अखिलेश शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, कृष्ण अवतार शर्मा, अनिल बंसल, राजसिंह तंवर, मोहनलाल सैनी, लोकेश जांगिड़ व अश्वनी शर्मा सहित कईमौजूद थे। इधर, दौसा में राजस्थान राÓय मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की जिला शाख के पधाधिकारी व सदस्यों की बैठक गिर्राज प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।


इसमें महापड़ाव में सर्व सम्मति से शामिल होने का निर्णय किया। इसके लिए 17- 18 सितम्बर को जिले के कार्यालयों में कर्मचारियों से सम्पर्क करने का कार्यक्रम तय किया है। इस अवसर पर नरेन्द्र भारद्वाज, रतनेश,जगदीश मीना, द्वारका प्रसाद अवस्थी, शिवराज मीना, शिवलहरी, राजवीरसिंह व विमला मौजूद थै।


बांदीकुई. पंचायती राज सेवा परिषद जयपुर के आह्वान पर जारी आन्दोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। ग्राम विकास अधिकारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर पंचायत समिति कार्यालय परिसर में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला मंत्री सरदारसिंह गुर्जर ने बताया कि सरकार एवं परिषद के बीच हुए समझौते को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इससे ग्राम विकास अधिकारियों में आक्रोश है।


ब्लॉक अध्यक्ष हनुमानसिंह गुर्जर ने बताया कि धरने पर पंचायती राज सेवा परिषद के घटकों के रूप में पंचायत प्रसार अधिकारी भी शामिल हुए। हजारीलाल सैन्ी, मानजीलाल मीना, पप्पूराम नरेश सोनी, हरिराम, ग्राम विकास अधिकारी नवीन अग्रवाल, देवकीनंदन शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, हरिमोहन, प्रभू दयाल, सुमन मीना, सियाराम मीना, भगचंद दिलीप कुमार, देवेन्द्र एवं हुकम चंद ने भी विरोध प्रदर्शन किया। (नि.स.)


सिकराय. राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के आह्वान पर विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारयो, ने पंचायत समिति सिकराय परिसर में एक दिन का सांकेतिक धरना दिया। ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि गत तीन वर्षों से राजस्थान पंचायत का सेवा परिषद के तीनों घटक संगठनों की मांगों पर सरकार और प्रशासन द्वारा बार-बार हुए लिखित समझौतों पर सहमति बनने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शासन और संगठनों के बीच तीन वर्षों में समझौते के बाद Óयादातर मांगों पर सहमति होने पर भी आज तक किसी भी मांग पर अमल नहीं होने के कारण रोष व्याप्त है।सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन करने का निर्णय लिया है। वहीं दूसरी और तीनों संगठन के कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने के कारण पंचायत समिति के समस्त ग्राम पंचायतों में कामकाज ठप रहा। इसके चलते बाहर से आए हुए दूरदराज के लोगों को बिना काम हुए ही खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्होंने कहा यदि जल्दी ही मांगों पर सहमति नहीं हुईतो आंदोलन तेज करेंगे।


लालसोट. पंचायत समिति के समस्त ग्राम विकास अधिकारी एवं पंचायत प्रसार अधिकारी की शुक्रवार को हड़ताल जारी रही। कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर रहकर पंचायत समिति परिसर में धरना भी दिया। ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष ब्रजमोहन मीना, बाबूलाल शर्मा, गोपाल सिंह, मनोहर लाल शर्मा, महावीर जैन मौजूद थे।(नि.सं.)