5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फुटबॉल में हनुमानगढ़ टीम बनी सिरमौर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
dausa football

फुटबॉल में हनुमानगढ़ टीम बनी सिरमौर

दौसा ग्रामीण. राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को हनुमानगढ़ एवं अजमेर टीम के बीच मानक्लब स्टेडियम पर खेला गया। इसमें हनुमानगढ़ ने जीत कर खिताब अपने नाम किया।


इसमें हनुमानगढ़ के खिलाड़ी हेमराज ने 14वें मिनट में शानदार गोल दागते हुए अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों ही टीमें गोल करने के लिए आक्रामक खेली, लेकिन सफल नहीं हो सकी। ऐसे में हनुमानगढ़ ने अजमेर को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया।


इस पर खिलाडिय़ों ने मैदान में जश्न मनाया। वहीं हार्डलाइन मैच में अलवर ने झुंझुनूं को ट्राईब्रेकर में 4-0 से हराकर तीसरा स्थान
हासिल किया। इस दौरान आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा ने कहा कि देवनगरी में फुटबॉल का जादू सिर चढ़कर बोलता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दौसा विधायक मुरारीलाल मीना ने कहा कि क्षेत्र में फुटबॉल के विकास के लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या के लिए जिले को ईसरदा बांध से जोड़ा गया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह किशनियां, राजस्थान फुटबॉल संघ सचिव लियाकत अली, रोटरी क्लब के पूर्व डीजी रत्नेश कश्यप व रमेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया।


अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष कृष्णावतार शर्मा ने पार्षद सुनील बढ़ेरा एवं मनोहरलाल गुप्ता एवं अन्य संघों के प्रतिनिधियों का सहयोग के लिए सम्मान किया। इस मौके पर हाजी जब्बार खान, भामाशाह रामस्वरुप जायसवाल, बाबूलाल निर्झर, राकेश चौधरी, ओम बापीवाल, मो.इरफान, दुर्गासिंह कविया, मेहताब अली, घनश्याम शर्मा, रमजानी खान, डॉ. केसी शर्मा, सीएल मीना, शिवशंकर सोनी, संजय जैन, आशीष नागर, विकार अहमद, रंगीला, कपिल राजोरिया, प्रीतिपालसिंह, हिमांशु बापीवाल आदि मौजूद थे।

कोषाध्यक्ष अतुल नागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन सत्येन्द्र शर्मा ने किया। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का राजस्थान टीम में चयन होगा। वह टीम संतोष ट्रॉफी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी।