
बसवा. करनावर गांव के स्कूल वाले बालाजी मंदिर पर मंगलवार को संगीतमय सामूहिक सुंदरकाण्ड व भण्डारा आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अलकासिंह ने करनावर गांव में व्याप्त पानी की समस्या का समाधान करने व विद्यालय खेल मैदान की चारदीवारी का निर्माण कराने का भरोसा दिया।
इस दौरान हनुमानजी की आकर्षक झांकी सजाई गई। भण्डारे में लोगों ने पंगत लगाकर प्रसादी ग्रहण की। भजनामृत कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर बीरबल शर्मा, बाबूलाल पटेल, सीताराम शर्मा, ओमप्रकाश, दयाराम शर्मा, मांगीलाल शर्मा आदि मौजूद थे। (ए.सं.)
Published on:
13 Apr 2017 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
