5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरयाळो राजस्थान: पौधे लगाने से पर्यावरण होगा शुद्ध, सुरक्षित रहेगा जीवन

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
hariyalo rajasthan in bandikui

हरयाळो राजस्थान: पौधे लगाने से पर्यावरण होगा शुद्ध, सुरक्षित रहेगा जीवन

बांदीकुई. राजस्थान पत्रिका हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत सोमवार को श्रीश्याम जनोपयोगी सेवा संस्थान के सहयोग से भांडेड़ा रोड स्थित भुखमारिया बगीची में पौधारोपण किया गया। इस दौरान 101 पौधे लगा कर सुरक्षा की शपथ ली। इसमें उपखण्ड अधिकारी चिमनलाल मीना ने कहा कि पर्यावरण शुद्धता से ही मानव जीवन सुरक्षित है। ऐसे पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधरोपण
आवश्यक है।


उन्होंने कहा कि राजस्थान पत्रिका सामाजिक सरोकार से जुड़ी संस्था है, जो अमृतं जलम, हरयाव्ठो राजस्थान एवं सड़क सुरक्षा जैसे अभियान चला कर आमजन को जागरूक किया है। पुलिस उपाधीक्षक नवाव खां ने कहा कि पौधों से शुद्ध ऑक्सीजन मिलने के साथ ही बारिश भी होती है। वहीं बढ़ते प्रदूषण पर भी रोकथाम लगती है। एसडीओ ने कहा कि शुद्ध आक्सीजन मिलने से शरीर स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रतिवर्ष पौधे लगाकर सार-संभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।


थाना प्रभारी करनसिंह राठौड़ ने कहा कि हरयाली तभी सुहावणी लागे जणा पेड़ लगास्या और पेड़ बड़ा गुणकारी होवे। श्री श्याम जनोपयोगी संस्थान कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश माठा ने कहा कि पत्रिका का सामाजिक क्षेत्र में बड़ा योगदान रहता है। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से लेकर जनता को सरकार से लाभ दिलवाने में पूरा योगदान रहता है। हरयाव्ठो राजस्थान कार्यक्रम में प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।


कोषाध्यक्ष राधामोहन गुप्ता ने कहा कि पौधे धरती की शोभा बढ़ाते हंै। संरक्षक रमेश भुखमारिया ने कहा कि शादी, जन्म दिवस एवं विशेष दिन याद के लिए पौधा अवश्यक लगाए।


इस मौके पर खण्डेलवाल समाज अध्यक्ष संतोष बड़ाया, संगठन मंत्री रविन्द्र कुमार सह कोषाध्यक्ष रामवीर भुखमारिया, त्रिवेणी श्याम शर्मा, सुरेश तांबी, गोविन्द मित्र मंडल संरक्षक गोविन्द महरवाल, आशुतोष गुप्ता, योगेश झालानी, सुुरेश डंगायच, सुरेश ठाकुरिया, सतीश झालानी, राकेश चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा, विजेन्द्र सिंह राजपूत, क्षेत्रीय वन अधिकारी करणसिंह राजावत, अनिल भुखमारिया, सुरेश चौधरी, सचिन भुखमारिया, सुशील भुखमारिया एवं विजेन्द्र अग्रवाल ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान पौधों की सुरक्षा के लिए दर्जनभर ट्री गार्ड भी लगाए गए। (नि.सं.)