6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैडकांस्टेबल को तीन हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

मंडावर पुलिस थाने में एसीबी ने की कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Nov 19, 2020

हैडकांस्टेबल को तीन हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

हैडकांस्टेबल को तीन हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

मंडावर (दौसा). एसीबी टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए मंडावर थाने में तैनात हैड कांस्टेबल चतरूराम को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।

एसीबी के निरीक्षक विजयसिंह चौधरी ने बताया कि मंडावर थाना इलाके के रींदली निवासी पप्पूराम बैरवा ने एसीबी चौकी दौसा में शिकायत की थी कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में राजीनामा शामिल करने सहित पक्ष में कार्रवाई करने की बात को लेकर मंडावर थाने में तैनात हैड कांस्टेबल चतरूराम ने पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

जिसमें से दो हजार रुपए तो पूर्व में ले लिए थे। जिसे लेकर टीम ने 27 अक्टूबर को मामले का सत्यापन कर लिया। इसके बाद गुरुवार को एसीबी टीम ने तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए हैड कांस्टेबल चतरूराम को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर
दौसा. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्माने किया। इस दौरान उन्होंने व्हाट्सएप गु्रप बनाकर विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेजने पर जोर दिया। वहीं निष्ठा एवं स्माइल प्रशिक्षण पर चर्चाकी। वहीं नवाचार अपनाने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य रविन्द्र शर्माने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।