
Holi 2020: रंग-गुलाल से खूब मचा धमाल
दौसा. होली 2020 के दूसरे दिन धुलण्डी पर रंग-गुलाल से खूब धमाल मचा। रंगों के इस त्योहार को लेकर हर कोई रंगों में डूबा दिखा। आकर्षक पिचकारियां से एक-दूजे को प्रेम के रंग में भिगाया। बच्चों में खिलौना डिजाइन की पिचकारियां आर्कषण का केन्द्र बना रहा। वहीं शहर में कई जगह फागोत्सव का रंग परवान चढ़ गया है। मंदिरों में भजनों पर नाचते-झूमते महिलाएं, पुरूष फाग की चंग की संगत के साथ सराबोर हो रहे हैं। वहीं युवाओं की टोलियां होली खेलते दिखी। विधायक मुरारीलाल मीना के घर भी नाच-गाकर होली का त्योहार मनाया गया। राज्यमंत्री ममता भूपेश के घर भी फूलों से होली खेली गई।
Holi 2020 in dausa
जिले में होली व धूलण्डी का दो दिवसीय त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने चावल व व्यंजन पका कर भोजन किया। शाम को होली का दहन किया, धूलण्डी पर लोग रंगों में रंगे रहे। सुबह से ही बाजारों में भी जमकर भीड़ रही। लोगों ने देवी-देवताओं के मंदिरों में भी पूजा अर्चना की। महिलाएं अपने पीहर मे इस वर्ष जन्मे भतीजे-भतीजी के ढूंढ के लिए ज्वार के फूले, पतासे एवं कपड़े खरीद कर पीहर ले गई। इधर धूलण्डी के पर्व पर सुबह से ही लोगों ने रंग-गुलाल से होली खेलना शुरू कर दिया। कस्बों एवं गांवों में लोग जगह-जगह डेक बजा कर नाचते-गाते नजर आए। धूलण्डी पर दोपहर तक वाहनों की भी आवाजाही बंद रही।
Holi 2020 in dausa
लालसोट. शहर में होली व धूलण्डी उल्लास पूर्वक मनाया। पुराने बस स्टैण्ड पर मुख्य होली का दहन किया गया। लोगों ने होली दहन स्थल पर बडुकले चढ़ाए। शहर में कई जगह होली दहन कार्यक्रम हुआ। विभिन्न देवी-देवताओं के मन्दिरों में जाकर पूजा अर्चना कर प्रसाद भी चढ़ाया गया। धुलण्डी पर लोगों ने एक दूसरे के रंग-गुलाल लगाई। हर वर्ष की भांति झरण्डे चौक पर महामूर्ख सम्मेलन का आयोजित किया गया। गणगौर हेला ख्याल संगीत दंगल समिति की ओर से सभी श्रोताओं को ठण्डाई भी पिलाई गई।
बांदीकुई. क्षेत्र में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाई। आभानेरी में भी युवाओं ने टोलियों में रूप में होली खेली।
Holi 2020 in dausa
Published on:
11 Mar 2020 09:13 am
