
बांदीकुई के गोपाल भक्ति आश्रम में आयोजित फागोत्सव में भजनों पर नृत्य करती महिलाएं।
दौसा. श्याम मन्दिर चरणधाम में गुरुवार को कृष्ण लीला की मनमोहक झांकियों के साथ सतरंगी फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें बरसाने की लठमार होली के नृत्य की प्रस्तुति के साथ भजन सुनाए गए। महिलाओं ने कारो कारो मत कवे गुजरी, वृंदावन में हुकुम चले बरसाने वाली का, कान्हा कांकरिया मत मारे, बाबा श्याम के दरबार में मची र होली आदि भजन सुनाए। जिन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। फूलों से होली खेली गई। इस दौरान बेबी भुखवरिया, सुनीता बिंवाल, रजनी, सीमा शर्मा, गुड्डी बरखेड़ा, शीला डोब, राधा टेलर, राजेश ठाकुरिया, घनश्याम खुटेटा, मनोज बिवाल, मुकुंद शर्मा, केशव शर्मा, राजू आभानेरी आदि मौजूद थे।
बांदीकुई. शहर के गोपाल भक्ति आश्रम में संत दयालदास महाराज के सानिध्य में फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान निर्वतमान जिला प्रमुख गीता खटाना ने शिरकत की। महिलाओं ने ठाकुरजी के आगे भजनों पर नृत्य किया। श्रृद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। नैना नीचा कर ले, रंग मत डारे रे सावरिया सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी गई। पुष्प वर्षा की गई। झांकी सजाई गई। इस मौके पर रूपाली, आरती, श्वेता, नगीना, राजेश सोनी, पारूल, बुलबुल,पंडित श्रीकृष्ण सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
श्याम भक्तों ने निकाली पदयात्रा
लवाण. कस्बे के गोपाल मंदिर से श्याम भक्त डीजे पर नाचते गाते रवाना हुए। कस्बे के मुख्य मार्गो से होकर निकले श्याम भक्तों का कई जगह स्वागत किया गया। श्याम भक्त पैदल ही ध्वज लेकर लालावाला मोड़ श्याम मंदिर पहुंचे। इस दौरान डीजे पर महिलाएं नाचती-गाती चल रही थी, वहीं युवा हाथों में ध्वज लेकर आगे-आगे चल रहे थे। होली के गीत होलिया में उड़े रे गुलाल, बालाजी और श्यामधणी के जयकारे करते गुलाल लगाते चल रहे थे। थाना पुलिस भी महिलाओं के साथ पैदल यात्रा में चल रही थी।
होली मिलन समारोह
बांदीकुई. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा बांदीकुई एवं गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति राजस्थान शाखा बांदीकुई के संयुक्त तत्वावधान में 26 मार्च को सायं साढ़े चार बजे चन्द्रकान्ता आदर्श विद्या मंदिर पुलिस थाने के पीछे बांदीकुई में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा। संघ के दिनेश पारीक ने यह जानकारी
दी।
Published on:
26 Mar 2021 08:53 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
