5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएलओ बांट रहे घर-घर मतदाता पर्ची

मतदाता 06 मई को  
2 min read
Google source verification
house-house-voter-slip-distributing-blo

बीएलओ बांट रहे घर-घर मतदाता पर्ची

मंडावर. कस्बे में बूथ लेवल अधिकारी घर -घर जाकर मतदाताओं को मतदान पर्ची बांट रहे हैं। बूथ लेवल अधिकारी राकेश मंगल ने बताया कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर ग्राम पंचायत मंडावर में 7 बूथ बनाए गए हंै।

जिन पर 7 बूथ लेवल अधिकारी लगाए गए हैं। इसमें भाग संख्या 49 ठोड़ी का बास ,भाग संख्या 50 संस्कृत विद्यालय गांव मंडावर ,भाग संख्या 51 - 52 में सीनियर सैकण्डरी विद्यालय , भाग संख्या 53 अटल सेवा केंद्र ,भाग संख्या 54 - 55 बालिका विद्यालय। मंगल ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को पर्ची के साथ अपना पहचान दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।

किया एसएसटी टीम का निरीक्षण
महुवा. सहायक निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव तिथि नजदीक आने के साथ-साथ प्रशासन व पुलिस को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं और स्वयं े सभी टीमों की मॉनिटरिंग कर रहे हंै। जिसे लेकर उपखंड अधिकारी रतनलाल योगी मंगलवार को टीकरी जाफरान मोड़ पर एसएसटी टीम का औचक निरीक्षण करने जा पहुंचे और टीमों से उचित जानकारी लेकर रजिस्टर का निरीक्षण किया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी उपखंड अधिकारी ने बताया कि चैकिंग अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते और किसी भी आपत्तिजनक सामाग्री पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही कर प्रशासन को अवगत कराएं। इसके पश्चात उन्होंने अन्य टीमों का भी निरीक्षण कर क्षेत्र में चौकस निगाह रखने के निर्देश दिए। (महुवा ग्रामीण)

दौसा. जिला निर्वाचन अधिकारी अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार उपखण्ड स्तरीय मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में सतरंगी सप्ताह के अन्तर्गत महिला मार्च का कार्यक्रम ग्राम पंचायत जीरोता खुर्द के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में हुआ। जिला नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे.पी.बुनकर एवं ब्लॉक स्वीप प्रभारी धर्मराज शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। बुनकर ने कहा कि महिलाओ के माध्यम से यही सन्देश दिया जा रहा है कि सभी मतदाता 06 मई को अधिक से अधिक मतदान करेंगी एवं अपने मतदाता परिजनों को भी मतदान कराने में सहयोग करेंगी।

ब्लॉक स्वीप प्रभारी ने सभी से आह्वान किया कि 12 दस्तावेजों में से किसी एक फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ बीएलओ की पर्ची साथ लेकर मतदान करें। महिलाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें रस्सी खींच , दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी को बुनकर ने मतदान की शपथ दिलाई।

पीईईओ सीताराम शर्मा एवं पीईईओ विष्णु कुमार शर्मा आभार व्यक्त किया। कला जत्था के महेश चन्द शर्मा, पारस जैन द्वारा मतदान के गीत गाए।जिन पर सभी ने नृत्य किया। इसी के तहत ग्राम पंचायत खैरवाल में भी महिला मार्च का आयोजन किया गया।वरिष्ठ मतदाता कमलेश बैरवा, कमलेश शर्मा, सुन्दरसिंह गुर्जर, सहायक प्रभारी स्वीप गिर्राज प्रसाद बुनकर, नन्दाराम मीना कृष्णावतार शर्मा, पचायत प्रसार अधिकारी सुलेखा अबरोल, प्रियंका मीना, रेखा व्यास, सुभाष शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी अजीमुद्दीन खान, रघु शर्मा, मंयक चौधरी एव विजयलक्ष्मी शर्मा ने भी मतदान का महत्व बताया। संचालन रामबाबू शर्मा ने किया।