
बसवा . महिला के हाथों में चाकू से लगाया कट।
दौसा. बसवा पुलिस थाने में एक जने ने अपनी बहन के उसके पति के द्वारा चाकू से हाथों में कट लगाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि राजेश कुमार निवासी लीलोज ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी बहन भारती की शादी 2 दिसंबर 2022 को दौसा निवासी हरकेश पुत्र सीताराम के साथ की थी। शादी में फ्रिज कूलर व सोने चांदी के आभूषण आदि सामान दिया था । उसके बाद भी उसकी बहन को दहेज के लिए पति, सास काली देवी, जेठ पवन कुमार दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लग गए। 2 मई को उसके पति हरकेश ने हाथ में चाकू लेकर दहेज की मांग को लेकर मारपीट शुरू कर दी। बचाव के लिए बहन ने दोनों हाथ आगे कर दिए तो उसके पति ने चाकू से दोनों हाथों पर कट लगा दिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बस की टक्कर से कार पेड़ पर अटकी, एक महिला सहित तीन घायल
महुवा. कस्बे के भरतपुर रोड स्थित रोतहडिया मिस्त्री मार्केट में अज्ञात बस ने एक कार को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला सहित तीन जने घायल हो गए। थाना पुलिस ने बताया कि पंजाब के जालंधर से मेहंदीपुर बालाजी को जा रही एक कार को रोतहडिया के समीप पीछे से आ रही एक अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार हवा में उड़ती हुई रोड से नीचे आकर पेड़ पर गिरी। इस दौरान वहां पर बकरी चरा रहे तारीफ खान व आरिफ खान निवासी हडिया कार की चपेट में आने से घायल हो गए। वही कार सवार सरिता शर्मा भी घायल हो गई। पुलिस ने तीनों को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सरिता शर्मा को जयपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
Published on:
06 May 2023 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
