4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसों में उजड़ा दो महिलाओं का सुहाग

ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजी की मौत मोटरसाइकिल पर जयपुर से मथुरा जा रहे थे
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Jun 22, 2018

हादसों में उजड़ा दो महिलाओं का सुहाग

हादसों में उजड़ा दो महिलाओं का सुहाग

मानपुर. मेहन्दीपुर बालाजी थानान्र्तगत खेड़ापहाड़पुर गांव के समीप राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से बालिका समेत दो जनों की मौत हो गई। जबकि घायल महिला को सिकराय अस्पताल से दौसा रैफर कर दिया।


थाना प्रभारी राजपालङ्क्षसह चौधरी ने बताया कि मथुरा निवासी राहुल शर्मा (25) वर्ष अपनी पत्नी राधा शर्मा व भतीजी तनु (03) मोटरसाइकिल पर सवार होकर जयपुर से मथुरा के लिए जा रहे थे। राजमार्ग स्थित खेड़ा पहाड़पुर के समीप ट्रक चालक ट्रक की धुलाई कराकर सड़क पर बैक कर ट्रक को चढ़ा रहा था। तभी जयपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल के ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार कई मीटर दूर जाकर गिर घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से सिकराय सामुदायिक अस्पताल में पहुंचाकर भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने राहुल शर्मा व भतीजी तनु शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि राधा की गम्भीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने मोबाइल से नम्बर लेकर परिजनों को घटना की सूचना देकर बुलाया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में मृतक के भाई योगेश पुत्र राधाचरण शर्मा ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत,-मां-बेटी घायल
गठवाड़ी/मनोहरपुर. मनोहरपुर-दौसा हाइवे पर रतनपुरा के समीप कंवरपुरा मोड़ पर डम्पर की टक्कर से बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी व पुत्री घायल हो गई। घटना के बाद चालक डम्पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल मां-बेटी को चंदवाजी स्थित निम्स अस्पताल पहुंचाया। मनोहरपुर थाना प्रभारी नरेन्द्र भड़ाणा व शाहपुरा कार्यवाहक सीओ महेन्द्र पारीक ने घटना की जानकारी ली।

मनोहरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बिवाई, तहसील बसवा जिला दौसा निवासी बलराम (28) पुत्र बाबूलाल भांड, पत्नी मंजू (25), पुत्र इमरान उर्फ सूरज (8) व पुत्री स्वाना (6) के साथ बाइक पर करीरी (अमरसर ) स्थित ससुराल जा रहा था। पीछे से तेज गति में आ रहे डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी।

डम्पर के नीचे आने से बलराम व उसके पुत्र इमरान उर्फ सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बलराम की पत्नी मंजू (25) व पुत्री सुहाना (6) घायल हो गई। पुलिस ने शवों का निम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए। वहीं घायलों का उपचार जारी है।