28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात दिन में समाधान नहीं तो होगा आन्दोलन

जनसंघर्ष समिति व ग्राम विकास समिति ने जताया विरोध।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 30 Jan 2017, 11:53 AM IST

In seven days will not solve movement

In seven days will not solve movement

बसवा. कस्बे में पानी की समस्या लोगों के लिए नासूर बनी हुई है। लोगों को 5 से 7 दिन में एक बार पानी मिल रहा है। इसका भी कोई समय तय नहीं है। इसको लेकर जनसंघर्ष समिति एवं ग्राम विकास समिति सहित आमजन जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध में उतरा है।

जनसंघर्ष समिति अध्यक्ष संतोष छैला ने सात दिवस में पानी की समस्या के समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र डार्क जोन घोषित है। पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभागीय अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

वहीं ग्राम विकास समिति की बैठक रविवार देर शाम पुलिया के समीप गिर्राजप्रसाद सैनी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि गत दिनों उपखण्ड अधिकारी के जलदाय कार्यालय का निरीक्षण करने पर जेईएन के प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठने, 48 घण्टे के अंतराल में एक घण्टे पानी सप्लाई करने एवं अवैध जल सम्बंध करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन विभागीय अधिकारी उपखण्ड अधिकारी के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।

वहीं ईंटोड़ा की ढाणी से आ रही पाइप लाइन लीकेज होने से पानी व्यर्थ बह रहा है। ऐसे में इसको लेकर जलदाय मंत्री एवं कलक्टर से मिलकर वस्तुस्थिति सेे अवगत कराया जाएगा। बैठक में मंत्री शकुंतला सोडिया, मनोहर सोडिया, कल्याणसहाय शर्मा, जयसिंह राजपूत, बाबूलाल सैनी एवं कन्हैयालाल सैनी ने भी विचार व्यक्त किए। (ए.सं.)