
मतदाताओं को लालच से बचने के लिए कर रहे प्रेरित
लवाण. लवाण थाना पुलिस इन दिनों घर-घर जाकर लोगों को सात दिसम्बर को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है। थाना प्रभारी सीमा शर्मा ने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया व मतदाताओं से सम्पर्क कर भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा मतदान केन्द्र पर जाने व मतदान नहीं करने देने पर तुरन्त पुलिस को सूचना दें। ंमतदान से पूर्व शराब व रुपए का लालच देकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसी के दबाव में आकर मतदान नहीं करने व अपनी इच्छा से मतदान करने के लिए कहा। खेमसिंह राठौर आदि ने ग्रामीणों को घरों से बुलाकर एक जगह बिठा कर समझाया गया।
पीले चावल बांटकर दिया मतदान का सन्देश
सिकराय. मतदाता जागरुकता अभियान कार्यक्रम के तहत विकास अधिकारी विजयसिंह चौहान ने गिलाड़ी, पाड़ली, बाढ़, कालवान, दिलाड़ी सहित आधा दर्जन गांवों में लोगों को पीले चावल बांटकर मतदान का सन्देश दिया। स्वीप प्रभारी प्रेमप्रकाश उमरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष दिव्यागजनों का सम्मान कर मतदान का संदेश दिया। घर-घर जाकर व थड़ी-ठेलों पर लोगों को पीले चावल बांटकर सात दिसम्बर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पंचायत प्रसार अधिकारी केके मुद्गल, विजेन्दसिंह गुर्जर रायसिंह गुर्जर, त्रिलोक शर्मा, हंसराम गुर्जर, बन्नालाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
महुवा. विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे जागरुकता रथ ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर मतदाताओं को जागरूक किया। स्वीप प्रभारी रोहितश शर्मा ने बताया कि जागरूकता दल ने रसीदपुर, धौलखेड़ा, उकरूंद, मंडावर, केसरा, महुवा सहित अन्य गांव में जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया।
विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी
दौसा ग्रामीण. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अवेयरनेस टीम-सी की ओर से आगरा रोड स्थित इम्पल्स टीटी कॉलेज में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित हुआ। टीम इंजार्च एडवोकेट संदीप चौहान, एडवोकेट रामकिशोर बैरवा, पीएलवी डॉ. विजयप्रकाश शर्मा एवं राजाराम गुर्जर ने विद्यार्थियों को बालविवाह की रोकथाम, बालकों के अधिकार, यातायात नियमों एवं रेगिंग सहित अन्य कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में महिला पुलिस के ही गिरफ्तारी करने का प्रावधान है। वनस्पति विभाग प्रो. नरेन्द्र चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। इस मौके पर सीमादेवी, नवलकिशोर शर्मा, लटूरमल मीना, लालचन्द शर्मा, संतोष शर्मा एवं रामकेश मीना आदि मौजूद थे।
Published on:
24 Nov 2018 12:15 pm
