4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईटी केन्द्र पर जड़ा ताला, शिविर हुआ बाधित

चारदीवारी का विवाद
2 min read
Google source verification
meena simla

आईटी केन्द्र पर जड़ा ताला, शिविर हुआ बाधित

मेहंदीपुर बालाजी. मीना सीमला ग्राम पंचायत में न्याय आपके द्वार शिविर शुरू होने से पहले सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अटल सेवा केन्द्र के ताला जड़ दिया। इससे अधिकारी व कर्मचारी बाहर बैठे रहे। करीब तीन घंटे की समझाइश के बाद सरपंच ने केन्द्र का ताला खोला तथा शिविर शुरू हो सका। इस दौरान गुर्जर सीमला गांव में भी तनाव की स्थिति बनी रही। जहां पुलिस-प्रशासन तैनात रहा।


जानकारी के अनुसार गत दिनों ग्राम पंचायत ने गुर्जर सीमला गांव के श्मशान की चारदीवारी कराई। गांव के कुछ लोगों ने अपने खेतों पर जाने के लिए रास्ता छोडऩे की मांग की तथा चारदीवारी से बीच में लोहे का गेट लगा दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी।

तब ग्राम पंचायत ने उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार व तत्कालीन विकास अधिकारी को शिकायत देकर चारदीवारी निर्माण पूरा कराने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज सरपंच ने शिविर शुरू होने से पहले ग्रामीणों के साथ आईटी केन्द्र के ताला जड़ दिया।


तहसीलदार रामकुंवार व विकास अधिकारी विजयसिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। जहां एक बार तनातनी का माहौल बन गया। इसकी सूचना पर पुलिस जाप्ता भी मौके पर पहुंचा। सरपंच मौसम मीना ने कहा कि प्रशासन अभी हर हाल में चारदीवारी निर्माण पूरा कराए। इसके बाद दूसरे पक्ष से बातचीत के बाद स्कूल के पास से रास्ता निकालने व गेट को हटाकर चारदीवारी निर्माण पूरा कराने पर सहमति बनी। तब जाकर सरपंच ने आईटी केन्द्र का ताला खोला।


शिविर में उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार त्यागी, तहसीलदार रामकुंवार, विकास अधिकारी वीएस चौहान आदि ने लोगों की शिकायतें सुनकर निस्तारण किया। इस दौरान सरपंच मौसम मीना, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश आर्य, पटवारी मानसिंह, पप्पू सैनी, एओ अशोक मीना, कृषि पर्यवेक्षक देवा मीना, राजाराम मीना समेत अन्य अधिकारी व ग्रामीण थे।


अरनिया-गुढ़लिया. ग्राम पंचायत प्रतापपुरा के अटल सेवा केन्द्र में शुक्रवार को न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित हुआ। इसमें ग्रामीणों ने बिजली-पानी की समस्या से अवगत कराया। जहां एसडीओ चिम्मनलाल मीणा ने विभागीय अधिकारियों को दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण किए जाने की हिदायत दी। इस मौके पर तहसीलदार पिंकी गुर्जर, कैलाशचंद शर्मा, गिरदावर अशोक सैनी, कानूनगो विनोद गुप्ता, पटवारी अनिल शर्मा, रमाकांत शर्मा, ताराचंद सैनी व अजीत यादव भी मौजूद थे।


महुवा. संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला ने ग्राम समलेटी में न्याय आपके द्वार अभियान शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारी व अधिकारियों से शिविर विकास रिपोर्ट ली। इस मौके पर विकास अधिकारी विनय मित्र सहित कई अधिकारी मौजूद थे।