5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईटी केन्द्र में कर्मियों को बंधक बनाया, पुलिस ने खुलवाया ताला

सिकंदरा में मकान का पट्टा नहीं बनाने का मामला...
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Jul 02, 2018

आईटी केन्द्र में कर्मियों को बंधक बनाया, पुलिस ने खुलवाया ताला

आईटी केन्द्र में कर्मियों को बंधक बनाया, पुलिस ने खुलवाया ताला

सिकंदरा. निहालपुरा ग्राम पंचायत में सोमवार को मकान का पट्टा नहीं बनाने से गुस्साए युवकों ने आईटी केन्द्र के मुख्य द्वार पर ताला जड़ ग्राम विकास अधिकारी सहित एक अन्य कर्मी को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाकर एक घंटे से बंधक बने पंचायतकर्मियों को केन्द्र से बाहर निकाला।


ग्राम विकास अधिकारी भरतसिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे पशुधन सहायक नीरज मीना के साथ आईटी केन्द्र में कार्य कर रहे थे। इसी बीच आधा दर्जन से अधिक युवक आईटी केन्द्र पर पहुंचे। जबरन मकान का पट्टा बनाने का दबाव बनाने लेंगे। ग्राम विकास अधिकारी ने सड़क सीमा में मकान का पट्टा बनाने से मना किया तो युवकों ने अभद्रता कर केन्द्र के दरवाजों पर तोडफ़़ोड़ शुरू कर दी।


इसके बाद मुख्य द्वार पर ताला लगाकर चले गए। करीब एक घंटे तक ग्राम विकास अधिकारी व पशुधन सहायक केन्द्र के अंदर बंधक बने रहे। सिकंदरा पुलिस ने ताला खोलकर कार्मिकों को केन्द्र से बाहर निकाला। ग्राम विकास अधिकारी ने लोकेन्द्र, कुलदीप सहित आधा दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, केन्द्र पर ताला लगाकर बंधक बनाने की रिपोर्ट पुलिस को दी है।

जलदाय विभाग के एसई को नोटिस

दौसा. जिला कलटर नरेश कुमार शर्मा ने जिले मेंं बाणगंगा नदी व बांधों के बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण एवं पर्यावरण मामले से सम्बन्धित अधिकारी अपने - अपने क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण का सर्वे करा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सोमवार को उनके कक्ष में बैठक में अनुपस्थित रहने पर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह मीना को समस्त विकास अधिकारियों से बाणगंगा क्षेत्र व बांधों के बहाव क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण के सम्बन्ध में सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने, डीएफओ रामानंद भाकर को बाणगंगा में हो रहे अतिक्रमण हटाने के संबंध में न्यायालय के आदेशों की पालना करने के निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारी संतोष कुमार गोयल को भी बाणगंगा क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने केनिर्देश दिए।