19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

51 हजार दीपकों से लिखा जय श्रीराम

सैकड़ों भक्तों ने पाई पंगत प्रसादी
less than 1 minute read
Google source verification
51 हजार दीपकों से लिखा जय श्रीराम

लवाण. दीपकों से लिखा गया जय श्रीराम।

दौसा. लवाण कस्बे के गोपालजी मंदिर में 51 हजार दीपकों से जय श्रीराम लिखा।, घरों पर दीपक जलाए। साथ ही ग्रामीणों ने दीपावली की तरह ही दीपक एक दूसरे के घर पर रखे। साथ ही गोपालजी मंदिर पर 51 हजार दीपकों से रंगोली के साथ जय श्रीराम लिखा। दर्शनों के लिए ग्रामीणों की देर रात तक लाइनें लगी रही। इसी प्रकार उपखंड मुख्यालय स्थित मोहनपुरा में 31 कुण्डीय श्रीनृङ्क्षसह महायज्ञ का समापन हुआ।
भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने पंगत प्रसादी पाई। समापन से ग्रामीणों ने यज्ञ में ग्यारह-ग्यारह आहुतियां दी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नृङ्क्षसह भगवान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की। जयकारों के साथ गुंजायमान से कस्बे का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने जमकर आतिशबाजी के साथ गुलाल उड़ाई। कलाकारों ने नृङ्क्षसह भगवान की मनमोहक फूल बंगला आकर्षक झांकी सजाई। ग्रामीणों ने महाआरती में बढ़-चढकऱ भाग लिया। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। समापन पर महाप्रसादी में पांच बोरी चीनी, दस मण आटे की पूड़ी व तीन सौ किलो दाल की सब्जी बनाई गई। जो भक्तों ने पंगत प्रसादी पाई। बीस हलवाई ने देशी घी से प्रसादी तैयार की। भंडारे में दूरदराज के ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया।