सुबह करीब 11 बजे तहसीलदार अमितेश कुमार मीना, पीएमओ डॉ. राजकुमार सेेहरा, सब इंस्पेक्टर विजयपाल मीना, पुलिस जाब्त और सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं नगर परिषद की टीम के साथ जेसीबी समेत अन्य सभी संसाधन लेकर मौके पर पहुंच गए और एक छोर से अतिक्रमणों को जेसीबी से हटाना शुरू कर दिया। यह कार्रवाई करीब एक घंटे तक चली। जिला हॉस्पिटल डॉ. राजकुमार सेहरा ने बताया कि निर्माणाधीन राजकीय जिला चिकित्सालय के भवन के बाहर परिसर की दीवार के पास थड़ी रखकर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था, जिससे निर्माणाधीन भवन के बाहर की दीवार का रंग रोगन, टाइल लगवाने और पौधारोपण करने का कार्य नहीं हो पा रहा था। इसके लिए उपखण्ड अधिकारी से कहा था। पुलिस जाब्ता उपलब्ध होने पर सभी अतिक्रमणों को मौके से हटाया गया है।