Rajasthan News: चौमूं शहर की एक ढाणी से सोमवार रात युवती के लापता होने के बाद उसके कुएं के पास चप्पल एवं चुन्नी मिलने पर आशंका जताई गई कि वह कुएं में गिर गई। इसकी सूचना से परिजनों एवं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जयपुर से पहुंची सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस ने ढाई घंटे तक कुएं में सर्च अभियान चलाया किया, लेकिन युवती नहीं मिली। इस पर पुलिस ने अन्य स्थानों पर तलाश जारी रखी। पुलिस ने उसे मंगलवार दोपहर जयपुर रेलवे स्टेशन से दस्तयाब कर लिया, तब जाकर पुलिस और परिजनों ने चैन की सांस ली।