
विकास में नहीं आएगी धन की कमी-अलका
बडिय़ाल कलां. ग्राम पंचायत रलावता में गुरुवार को ऋण माफी शिविर एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति भवन का उद्घाटन समारोह हुआ। इसमें विधायक डॉ.अलकासिंह गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुन विभागीय अधिकारियों को समाधान किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान 409 किसानों को 30 लाख 80 हजार रुपए के ऋण माफी पत्रक वितरित किए गए।
उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र का विकास कराए जाने के लिए प्रयासरत है। गांव-ढाणियों को सड़कों से जोड़कर एवं शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभिभावक ब"ाों को शिक्षा दिलाकर देश के निर्माण में सहभागीदारी निभाएं। दौसा केन्द्रीय सहकारी बैंक एमडी शिवलाल व रजिस्ट्रार शंकरलाल ने भी सहकारी समिति की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया।
इससे पहले ग्राम सेवा सहकारी भवन का शिलापट्टिका का लोकार्पण कर उदघाटन किया। समाजसेवी सुखराम लांगड़ी, राकेश डोई, जयसिंह मानोता, मेवाराम मीणा, मक्खन नीलोज, नत्थू पटेल, हरिकिशन पटेल, रामकिशन पटेल, रघुवीरसिंह, विजयसिंह, महावीर रलावता एवं धारासिंह रलावता भी मौजूद थे।
बालाहेड़ा (बांदीकुई). ग्राम सेवा सहकारी समिति बालाहेड़ा में बुधवार को ऋण माफी शिविर आयोजित हुआ। इसमें समिति के 33 सदस्यों को 8.10 लाख रुपए की राशि के ऋण माफी पत्रक वितरित किए गए।
इस दौरान दौसा केन्द्रीय सहकारी बैंक के ऋण पर्यवेक्षक हरजीराम मीणा ने ग्रामीणों को समिति की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। व्यवस्थापक विजेन्द्र कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा एवं पूर्व समिति अध्यक्ष रत्तीराम मीणा भी मौजूद थे।
मेहंदीपुर बालाजी. ग्राम सेवा सहकारी समिति ठीकरिया में किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर प्रभारी हेमराज अवाना व जीएसएस अध्यक्ष पंखीलाल मीना ने 174 किसानों को 53 लाख 95 हजार रुपए के फसली ऋण माफी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए। इस पर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान समिति के व्यवस्थापक गजेंद्र शर्मा, रामविलास शर्मा, विशम्भरदयाल शर्मा, विष्णु शर्मा, अक्षय शर्मा आदि मौजूद रहे।
Published on:
03 Aug 2018 07:48 am
