5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कक्षा-कक्षों का लोकार्पण

सांसद हरीश मीना ने की शिरकत
2 min read
Google source verification
launch-of-class-rooms

कक्षा-कक्षों का लोकार्पण

गीजगढ़. ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा के पाटन गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-कक्षों का सांसद हरीश मीना ने फीता काटकर लोकार्पण किया।उन्होंने विद्यालय मरम्मत व पशु चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए राशि देने की बात कही। इस दौरान सरपंच गौरी देवी, दिनेश, जगमोहन आदि मौजूद थे।

मानपुर . सांसद हरीशचंद्र मीना ने मरियाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सांसद कोष से निर्मित कक्षा-कक्ष एवं सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस मौके पर मीना ने कहा कि बेटे व बेटियों को एक समान मानते हुए उन्हें शिक्षा के लिए अग्रसर करें। इससे पढ़-लिखकर आगे बढ़े एवं गरीबी जैसी समस्याओं का अंत हो सके। उन्होंने कहा कि जिले की चार बालिका विद्यालयों को गोद लिया है। इनमें चार करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में सरपंच महाराजसिंह गुर्जर, मोहनलाल टोरड़ा, विपिन घूमणा, रामेश्वर बंशीवाल, हंसराज बींदरवाड़ा, विनोद रायपुरा, रामावतार कसाना, रामभरोसी मीना, प्रधानाचार्य राधेश्याम जांगिड़ आदि मौजूद थे।

सैनी की नियुक्ति पर बांटी मिठाई
लालसोट. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी की नियुक्ति पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, भाजपा ओबीसी मोर्चा व सैनी समाज द्वारा शहर के ज्योतिबा फुले सर्किल पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना ने कहा कि मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जोरदार तरीके से वापसी करेगी। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष जगदीश सैनी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रतनलाल सैनी, नगर अध्यक्ष रवि हाडा, सरपंच संघ अध्यक्ष हरकेश मटलाना, सत्यनारायण बोहरा, विजेंद्र साहु, पुनीत बोहरा, रामजी लाल डोई, भागचन्द सैनी, पार्षद कमलेश सैनी, बृजमोहन सैनी, रामप्रसाद सैनी, रामफूल सैनी, मुरारीलाल सोनी, मुरारी जमात, विष्णु शर्मा, मदनलाल हट्टीका, बृजमोहन हाडा, सत्येन्द्र सिंह, सूरज सैनी, पार्षद कमलेश बंजारा, लल्लू जागा, रामहेत गुर्जर, नंदू सैनी, रामजीलाल रूपपुरा, भजनलाल सैनी, गंगाधर सैनी आदि मौजूद थे।(नि.प्र.)
बसवा. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड, सब्जी मंडी, रामलीला मैदान व स्कूल के सामने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।

गीजगढ़. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को बनाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस दौरान रामजीलाल सैनी, प्रेमचन्द गुप्ता, मुकेश उपाध्याय, रामफूल सैनी, पप्पू आदि मौजूद थे।

मेहंदीपुर बालाजी. मदनलाल सैनी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष पप्पू झूंथाहेडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बालाजी मंदिर में प्रसादी चढ़ाई। इस दौरान राजेश गौड़, सुधीर पांचोली, विजय खटाणा, मोहन जौपाडा, विजेन्द्र मीणा आदि थे।