6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्याख्याता के मकान पर फायरिंग, पुलिस को मिला कारतूस

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
dausa crime news

व्याख्याता के मकान पर फायरिंग, पुलिस को मिला कारतूस

दौसा. शहर की अमन विहार कॉलोनी में एक व्याख्याता के मकान में सोमवार रात अज्ञात आरोपी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद में कॉलोनी में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी नरेश कुमार मीना ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले बस्सी के रोजवाड़ी स्कूल में कार्यरत व्याख्याता सुग्रीव मीना निवासी गांगदवाड़ी के दौसा स्थित मकान में रात को अचानक किसी ने फायरिंग कर गोली दाग दी।

गोली मकान की रसोई के कांच को तोड़ती हुई खिड़की के सरिए से टकराती हुई अन्दर चली गई। सूचना पर दौसा पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र त्यागी भी पहुंच गए। पीडि़त ने बताया कि अचानक एक बाइक की आवाज आई। उसके तुरंत बाद फायरिंग की आवाज आई। बाहर देखा तो रसोई की खिड़की का शीशा टूटा दिखाई दिया तथा दागा गया कारतूस अन्दर मिला। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।


विवाहिता ने फंदे से झूलकर दी जान


महुवा. महुवा ग्रामीण . थाना इलाके के भोपरटप्पा गांव में सोमवार रात एक विवाहिता ने फंदे से झूल कर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता सुबह परिजनों के जाग होने पर लगा। पुलिस ने सामुदायिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि भोपरटप्पा निवासी सुमन (22) पत्नी रिंकू जोगी ने रात को कमरे के अंदर चुन्नी से कड़े पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

घटना का पता सुबह जब मृतका की बड़ी बहन उसके कमरे में गई तब लगा। कमरे में अन्दर से कुंदी लगी हुई थी। जब बड़ी बहन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अन्दर से कुंदी लगी हुई थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर विवाहिता फंदे से झूल हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया तथा पीहर पक्ष को बुलाकर उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया।