4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक गजराज खटाना ने विकास कार्यों पर की चर्चा

नगरपालिका कार्यालय पहुंच पालिका स्टाफ की ली बैठक
2 min read
Google source verification
Legislator Gajraj Khatana discusses development works

विधायक गजराज खटाना ने विकास कार्यों पर की चर्चा

बांदीकुई. विधायक गजराज खटाना ने गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय पहुंच पालिका स्टॉफ के साथ बैठक आयोजित कर विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
चेयरमैन लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि विधायक जीआर खटाना ने क्षेत्र की समस्याओं में महिला महाविद्यालय भूमि व सरकारीकरण के बारे में विचार विमर्श किया। उन्होंने पार्षदों से शहर के विकास को लेकर चर्चा की। राजकीय चिकित्सालय, खेल स्टेडियम को लेकर कार्य योजना बनाए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुकरपुरा चौराहा व भांडेडा रोड स्थित भूखण्ड के बारे में राजस्व विभाग के कर्मचारियों से भूमि से जुड़ी जानकारी ली। वहीं पालिका प्रशासन से लम्बित फाइलों का निस्तारण करने, भूखण्डों के पट्टे, एनओसी समय पर जारी किए जाने की बात कही।
इस मौके पर उपाध्यक्ष मनोज जैमन, पूर्व पालिकाध्यक्ष पूरनमल शर्मा, नगर पालिका ईओ शुभम गुप्ता, महिला महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.एनके सेठी, कनिष्ठ अभियंता लाखनङ्क्षसह गुर्जर, आईटी सैल जिला सयोजक नेन्द्रसिंह बैसला, कांग्रेस अध्यक्ष अशोक काठ, पार्षद रतन पटेल, दिनेश जांगिड़ एवं अमन झालानी मौजूूद थे। (नि.स.)

स्कूली छात्रों को किए ऊनी वस्त्र वितरित
बांदीकुई. बीएन जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राथमिक शाखा विद्यालय भांडेडा रोड में बुधवार को गोविन्द सेवा मित्र मण्डल की ओर से जर्सी वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा ने कहा कि बालकों को सर्दी के बचाव के लिए भामाशाहों ने आगे आकर ऊनी वस्त्र वितरित कर एक पुनीत कार्य
किया है। प्रधानाचार्य कैलाश ठाकुरिया ने शिक्षा व संस्कार के बारे मेें बताया।
इस मौके पर संरक्षक गोविन्द महरवाल ने कहा कि संगठन की ओर से 5 सौ जरूरतमंद बालको को जर्सी वितरण करने का लक्ष्य रखा है। अनिल कुमार खण्डेलवाल ,आशुतोष गुप्ता एवं व्याख्याता राधातोहन गुप्ता भी मौजूद थे। (नि.स.)

शूटिंग बाल प्रतियोगिता कल से
लालसोट. डिडवाना गांव में बस स्टैण्ड के पास स्थित खेल मैदान पर आनंद शूटिंग बाल क्लब के तत्वावधान में 12 जनवरी से शूटिंग बाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे उमेशचंद शर्मा की स्मृति में दो दिवसीय शूटिंग बाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। क्लब के सचिव व डिडवाना सरपंच दीपक कुमार पटेल ने बताया कि प्र्रतियोगिता में आस पास के कई जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन लीग आधार पर होगा। सभी टीमों को नि:शुल्क एंट्र्री प्रदान की जाएगी। (नि.प्र)