5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनभर प्रचार में जोर, शाम को थमा शोर

Loud publicity throughout the day, noise stopped in the evening - प्रथम चरण में 18 पंचायतों में होगा मतदान कल, -166 सरपंच एवं 372 वार्ड पंच के हैं प्रत्याशी
2 min read
Google source verification
दिनभर प्रचार में जोर, शाम को थमा शोर

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।

बांदीकुई/बसवा. पंचायत समिति बसवा के अधीन आने वाली 18 ग्राम पंचायतों में 17 जनवरी को प्रथम चरण में होने वाले सरपंच व वार्ड पंचों के चुनाव को लेकर बुधवार शाम प्रचार-प्रसार थम गया है। 18 ग्राम पंचायतों में कुल सरपंच पद के लिए 166 प्रत्याशी एवं वार्ड पंच के लिए 372 प्रत्याशी हैं। जबकि चुनाव शाखा से मिले आंकड़ों के मुताबिक कुल 65 हजार 393 मतदाता मत डालेंगे। इसमें 35 हजार 683 पुरुष व 30 हजार 710 महिला मतदाता हैं। प्रशासन की ओर से चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए कुल 84 बूथ हैं। जबकि 13 रिजर्व मतदान दल रखे गए हैं। पहली बार ईवीएम से सरपंचों का मतदान होगा। जबकि वार्ड पंचों का बैलेट से मतदान होगा। इसमें बैलेट भी वार्ड पंचों के प्रकाशित होकर आएंगे। जबकि पहले पैन से बैलेट पर वार्ड पंचों के नाम लिखे जाते थे। पुलिस व प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 6 मोबाइल टीम एवं प्रत्येक बूथ पर दो का जाप्ता एवं बाहर 1-4 का जाब्ता तैनात किया जाएगा। नवसृजित ग्राम पंचायत चौबड़ीवाला को छोड़ 17 ग्राम पंचायतों पर वीडियोग्राफी होगी। गुरुवार शाम को सभी मतदान दल मतदान केन्द्रों पर पहुंच जाएंगे। इसके लिए 9 जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।


पैर छूकर तो गले मिल ले रहे हैं आशीर्वाद
चुनाव प्रचार थमने के साथ ही अब प्रत्याशी अब हाथों में चुनाव चिह्न से जुड़े पम्फलेट लेकर घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं। पुरुष प्रत्याशी पैर छूकर बुजुर्गो से आशिर्वाद ले रहे हैं तो कहीं महिला प्रत्याशी गले मिलती दिखाई देने लगी हैं। महिला प्रत्याशी घूंघट में घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं। हालांकि इस बार ज्यादातर प्रत्याशी युवा हैं और प्रत्याशियों की संख्या भी अधिक होने से चुनावी मुकाबला रोचक होगा। कुछ प्रत्याशी जातिगत समीकरण बैठाने में लगे हुए हैं तो कई जगह अपने परिचित व रिश्तेदारों को लाकर जोड़तोड़ बैठाने में लगे हैं। प्रत्याशियों के घरों पर कार्यकर्ता दिनभर बैठे दिखाई देने लगे हैं। कुछ प्रत्याशियों ने तो भोजन के लिए लंगर तक लगा रखे हैं।

भयमुक्त मतदान के लिए निकाला फ्लैग मार्च
बसवा. पंचायत समिति बसवा की 18 ग्राम पंचायतों में 17 जनवरी को होने वाले सरंपचों व वार्ड पंचों के चुनाव को भयमुक्त बनाने के लिए पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला। बांदीकुई पुलिस वृत्ताधिकारी संजयसिंह चंपावत, बसवा थाना प्रभारी रामशरण, कोलवा थानाप्रभारी बनवारीलाल के नेतृत्व में आरएसी जवानों के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। जो विभिन्न रास्तों से होकर गुजरा। कस्बे के अलावा अन्य ग्राम पंचायतों में भी पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च किया।वृत्ताधिकारी ने लोगों को भय मुक्त मतदान करने व आचार संहिता की पालना करने के बारे में कहा। उन्होंन कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाईकी जाएगी। बसवा थाना प्रभारी ने कहा कि यदि कोई मतदान करने के लिए प्रलोभन दे या किसी प्रकार का कोई दवाब बनाए तो तुरन्त पुलिस को सूचना दें। ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पाड़ला, जांवली का बाढ़, लीलोज व ऐंचेड़ी को अति संवेदनशील माना गया है। ऐसे में इन स्थानों पर पुलिस प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया जाएगा।